Vastu Tips: तुलसी के पास भूलकर भी न रखें ये चीजें, घर में आ सकती है आर्थिक समस्या

Vastu Tips: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है. तुलसी को घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा आती है. साथ ही तुलसी की धार्मिक मान्यता भी है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा होना बेहद शुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि तुलसी का पौधा हर विपत्ति से घर और उसमें रहने वाले लोगों की रक्षा करता है.

Advertisement
तुलसी का पौधा तुलसी का पौधा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 जुलाई 2024,
  • अपडेटेड 6:00 AM IST

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा होना बेहद शुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि तुलसी का पौधा हर विपत्ति से घर और उसमें रहने वाले लोगों की रक्षा करता है. हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है. तुलसी को घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा आती है. साथ ही तुलसी की धार्मिक मान्यता भी है. भारत में तुलसी के पौधे की पूजा की जाती है. लोग नियमित रूप से इसकी पूजा करते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि तुलसी के पास कुछ चीजें नहीं रखनी चाहिए, जिनको रखना अशुभ होता है. आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में.

Advertisement

1. तुलसी को शिवलिंग से रखें दूर

वास्तुशास्त्र को अनुसार, जहां तुलसी रखी हो वहां पर शिवलिंग नहीं रखना चाहिए. कई लोग तुलसी के गमले में शिवलिंग रख देते हैं और वहीं तुलसी और शिवलिंग का पूजन करते हैं. कथा के मुताबिक, भगवान शिव ने तुलसी के पति का वध किया था, जिसके फलस्वरूप न तो शिव पूजन में तुलसी काम में लेते हैं और न ही शंख से शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं.

2. तुलसी के साथ गणेश जी का पूजन न करें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुलसी के साथ गणेशजी का पूजन नहीं करना चाहिए. एक कथा के अनुसार, एक बार गणेशजी ने तुलसी का विवाह प्रस्ताव ये कह कर ठुकरा दिया था कि वो ब्रह्मचारी हैं. ये सुनकर तुलसी ने नाराज होकर उन्हें दो विवाह का श्राप दे दिया था. इसके बाद गणेश जी ने भी तुलसी को एक राक्षस से विवाह का श्राप दे दिया. इसलिए, गणेश पूजन में भी तुलसी का इस्तेमाल नहीं किया जाता है.

Advertisement

3. तुलसी के पास जूते चप्पल न रखें

वास्तु के मुताबिक, तुलसी को जूते चप्पलों के पास नहीं रखना चाहिए. इससे तुलसी अपवित्र हो जाती है. दरअसल, तुलसी में लक्ष्मी जी का वास होता है. ऐसा करने से मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती है. और घर में कंगाली आने की संभावना बन जाती है.

4. झाडू न रखें पास

शास्त्रों के मुताबिक, तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी झाड़ू नहीं रखनी चाहिए. इसकी यह वजह है कि झाड़ू का उपयोग घर की गंदगी साफ करने के लिए किया जाता है. ऐसे में तुलसी के पास कभी भी झाड़ू नहीं रखनी चाहिए. ऐसा करने से घर में दरिद्रता आने लगती है और व्यक्ति कई परेशानियों से घिर जाता है. तुलसी के पास झाड़ू रखने से तुलसी जी का अपमान भी होता है.

5. तुलसी के पास न लगाएं कांटेदार पौधे

वास्तु के मुताबिक, तुलसी के पास भूलकर भी कांटेदार पौधे नहीं रखने चाहिए. इस वजह से घर में गरीबी आने की संभावना होती है. साथ ही घर में लड़ाई झगड़े भी बढ़ जाते हैं. आप चाहे तो गुलाब का पौधा रख सकते हैं, लेकिन दूरी बनाकर. क्योंकि गुलाब का पौधा भी कांटेदार ही होता है. 

6. कुछ खास दिन नहीं तोड़ने चाहिए तुलसी के पत्ते

Advertisement

शास्त्रों के अनुसार, तुलसी के पत्ते कुछ खास दिनों पर नहीं तोड़ने चाहिए. ये दिन हैं एकादशी, रविवार और सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण. इन दिनों में और रात के समय तुलसी के पत्ते तोड़ना अशुभ माना जाता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement