Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर महिलाएं आज करें ये उपाय, होगी अखंड सौभाग्य की प्राप्ति

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन रखा जाता है. इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और शाम के समय पूजा के बाद चंद्रमा को जल देकर व्रत पारण करती हैं. कहा जाता है कि करवा चौथ का व्रत रखकर करवा माता की विधि-विधान से पूजा करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है.

Advertisement
करवा चौथ 2024 करवा चौथ 2024

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 8:29 AM IST

Karwa Chauth 2024: सनातन धर्म में करवा चौथ व्रत का बहुत अधिक महत्व बताया गया है. हिंदू पंचांग के अनुसार, करवा चौथ का व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है. इस दिन व्रती महिलाएं शाम को चंद्रमा के दर्शन करके अर्घ्य देकर व्रत पारण करती हैं. इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके गणपति और करवा माता की पूजा करती हैं. कुछ जगहों पर कुंवारी कन्याएं या वो लड़कियां जिनकी शादी तय हो चुकी हैं, वो भी करवा चौथ का व्रत रखती हैं. इस व्रत को सबसे कठिन व्रत माना जाता है. आज करवा चौथ  का व्रत रखा जा रहा है. ज्योतिषियों की मानें तो, करवा चौथ के व्रत के दिन महिलाओं को कुछ खास उपाय करने चाहिए. 

Advertisement

1. रिश्ते में मिठास

करवा चौथ के दिन पीले सरसों के बीजों के साथ दो गोमती चक्र एक लाल रंग के कपड़े के ऊपर रखें. फिर, एक गोमती चक्र पर अपने पति का नाम लिखें और दूसरे गोमती चक्र पर अपना नाम लिखें. इस पोटली को अपनी अलमारी में रखें. इस उपाय को करने से आप दोनों के 
रिश्‍ते में आपसी प्‍यार बढ़ने लगेगा.

2. पति की लंबी उम्र

पति की लंबी उम्र के लिए इस दिन पीले रंग की चूड़ियां पहनें और फिर, दुर्गा चालीसा का पाठ करें और मां दुर्गा के 108 नामों का जाप करें. इसके साथ ही चने की दाल और लाल सिंदूर का दान करें. 

3. वैवाहिक रिश्‍ते में सुख-शांति

वैवाहिक जीवन में कोई किसी प्रकार के समस्या का सामना कर रहे हैं तो करवा चौथ के दिन गणेश जी को दूर्वा घास अर्पित करें. साथ ही, गुड़ की 21 गोलियां बनाकर अर्पित करें. ऐसा करने से दांपत्‍य जीवन में सुख शांति आएगी.

Advertisement

4. आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए 

करवा चौथ के दिन लाल कपड़े में पांच या 11 हल्दी की गांठ रखकर भगवान गणेश को अर्पित करें. ऐसा करने से आपको भगवान गणेश की विशेष कृपा प्राप्त होगी और आपको आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा. साथ ही, घर में धन का आगमन होगा. 

5. कर्ज से मुक्ति पाने के लिए

यदि आप किसी प्रकार के कर्ज या लोन के बोझ से दबे हुए हैं तो करवा चौथ के दिन गणेश जी को घी और गुड़ का भोग लगाएं. फिर भगवान गणेश की आरती करें और प्रार्थना करें. पूजा के बाद ये घी और गुड़ गाय को खिला दें. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement