Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर राशिनुसार करें इन चीजों का दान, प्राप्त होगा संकटमोचन का आशीर्वाद

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती के दिन दान धर्म का कार्य करना भी बहुत ही शुभ माना जाता है. इसी कारण इस दिन राशिनुसार दान करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं. तो आइए जानते हैं कि किस राशि के लिए क्या दान शुभ माना गया है और कैसे मिलेगा हनुमान जी का आशीर्वाद.

Advertisement
हनुमान जयंती पर करें ये चीजें दान (Photo: ITG) हनुमान जयंती पर करें ये चीजें दान (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:50 AM IST

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जन्मोत्सव का पर्व हिंदू धर्म में बहुत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है. मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी का जन्म हुआ था, इसलिए इस अवसर पर भक्त व्रत रखते हैं और पूरे विधि-विधान से पूजा करते हैं. मंदिरों में भजन-कीर्तन, सुंदरकांड पाठ और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है, जिससे वातावरण भक्तिमय हो जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन अपनी राशि के अनुसार दान करना बेहद फलदायी माना जाता है. ऐसा करने से हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में आने वाली परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं.

Advertisement

राशि के अनुसार दान के उपाय

मेष- अनार, टमाटर, गेहूं या रागी का दान करने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं.
वृषभ- दूध, दही, चावल, आटा या नमक का दान करना शुभ माना जाता है.
मिथुन- हरी सब्जियां, साबुत मूंग और फल दान करने से आत्मविश्वास बढ़ता है.
कर्क- चावल, नारियल और चीनी का दान करने से आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिलते हैं.
सिंह- सेब, गुड़ और मूंगफली का दान सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है.
कन्या- हरे फल, साबुत मूंग और शर्बत दान करने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां कम हो सकती हैं.
तुला- सफेद कपड़े, शक्कर और खुशबूदार चीजों का दान करने से ग्रह दोषों में राहत मिलती है.
वृश्चिक- लाल चंदन, मसूर दाल और तांबे के बर्तन दान करना लाभकारी माना गया है.
धनु- चने की दाल, बेसन के लड्डू और पीले वस्त्र का दान करने से विशेष कृपा मिलती है.
मकर- काले तिल, कंबल या स्टील के बर्तन दान करने से नकारात्मकता कम होती है.
कुंभ- इस दिन बैग या छाता दान करना शुभ माना जाता है, इससे शनि से जुड़े दोष कम होते हैं.
मीन- खिचड़ी बनाकर जरूरतमंदों को खिलाना बहुत पुण्यदायक माना जाता है और इससे सकारात्मक ऊर्जा मिलती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement