Vastu Tips: किचन में ऐसे रखते हैं चकला-बेलन, हो सकता है बड़ा नुकसान! जानें वास्तु के नियम

Vastu Tips: रसोई में चकला-बेलन से जुड़ी ये गलतियां वास्तु दोष और आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती हैं. जानें चकला-बेलन रखने और इस्तेमाल करने के सही वास्तु नियम.

Advertisement
किचन के जरूरी वास्तु नियम किचन के जरूरी वास्तु नियम

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:13 AM IST

Vastu Tips For Kitchen Tips:  रसोईघर में अन्न की अधिष्ठात्री देवी मां अन्नपूर्णा का वास होता है. इसलिए रसोई की स्वच्छता, व्यवस्था और वहां रखी वस्तुओं का विशेष महत्व होता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोईघर में मौजूद हर वस्तु सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित करती है. इन्हीं वस्तुओं में से एक है चकला-बेलन, जिसका उपयोग लगभग हर भारतीय घर में रोटी बनाने के लिए किया जाता है. सही तरीके से चकला-बेलन का उपयोग और रखरखाव घर में सुख-समृद्धि लाता है, जबकि गलत तरीके से रखने या इस्तेमाल करने से वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है. आइए जानते हैं चकला-बेलन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण वास्तु नियम और सावधानियां.

Advertisement

1. चकला-बेलन को कभी गंदा न छोड़ें

वास्तु शास्त्र के अनुसार चकला-बेलन को इस्तेमाल करने के बाद तुरंत साफ करना चाहिए. आटा, तेल या गंदगी लगी रहने से नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है. रोटी बनाने के बाद चकला-बेलन को अच्छी तरह धो लें. उसे सूखे कपड़े से पोंछकर ही रखें.गीला या गंदा चकला-बेलन रसोई में अशुद्धता का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है कि गंदा चकला-बेलन घर में आर्थिक समस्याओं और कलह का कारण बन सकता है. 

2. आवाज करने वाले चकला-बेलन का उपयोग न करें

अगर रोटी बेलते समय चकला-बेलन से ज्यादा आवाज आती है, तो वास्तु के अनुसार यह शुभ नहीं माना जाता.ऐसी आवाज घर में तनाव और विवाद का संकेत मानी जाती है. इससे परिवार के सदस्यों के बीच अनावश्यक क्लेश बढ़ सकता है. इसलिए कोशिश करें कि पत्थर या लकड़ी का मजबूत और संतुलित चकला-बेलन इस्तेमाल करें, जिससे रोटी बेलते समय आवाज न हो.

Advertisement

3. चकला-बेलन खरीदने का सही दिन

वास्तु शास्त्र में कुछ दिनों को नई वस्तुएं खरीदने के लिए शुभ माना गया है. चकला-बेलन बुधवार और गुरुवार को खरीदना शुभ माना जाता है. मंगलवार और शनिवार के दिन इसे खरीदने से बचना चाहिए. इसके अलावा चकला-बेलन खरीदते समय यह भी ध्यान रखें कि वह सीधा और संतुलित हो. अगर वह कहीं से ऊंचा-नीचा या टेढ़ा हो, तो उसे नहीं खरीदना चाहिए.

4. चकला-बेलन को उल्टा या खड़ा न रखें

वास्तु के अनुसार चकला-बेलन को कभी भी खड़ा करके या उल्टा रखकर नहीं रखना चाहिए. ऐसा करने से घर में असंतुलन की ऊर्जा बढ़ती है. इसे हमेशा सामान्य स्थिति में समतल जगह पर रखना चाहिए.

5. चकला-बेलन को गीला न छोड़ें

रोटी बनाने के बाद अक्सर लोग जल्दी में चकला-बेलन को गीला ही रख देते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार यह सही नहीं है. गीला चकला-बेलन नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है. इससे रसोई में स्वच्छता भी प्रभावित होती है. इसलिए इसे हमेशा अच्छी तरह सुखाकर ही रखें.

6. सही दिशा में रखें चकला-बेलन

वास्तु शास्त्र में रसोईघर की दिशा और उसमें रखी वस्तुओं की दिशा का भी विशेष महत्व होता है. चकला-बेलन को दक्षिण-पूर्व दिशा (आग्नेय कोण) में रखना सबसे अच्छा माना जाता है. कुछ मान्यताओं के अनुसार इसे उत्तर-पूर्व दिशा में भी साफ स्थान पर रखा जा सकता है. इन दिशाओं में रखने से रसोई में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.

Advertisement

7. चकला-बेलन को ढककर रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार चकला-बेलन को हमेशा साफ करके ढककर रखना चाहिए. इसे खुले में रखने से उस पर धूल-मिट्टी जम सकती है. इससे रसोई की शुद्धता भी प्रभावित होती है. आप इसे किसी साफ कपड़े से ढककर या किचन कैबिनेट में सुरक्षित रख सकते हैं. 

8. टूटा या दरार वाला चकला-बेलन न रखें

अगर चकला-बेलन में दरार आ जाए या वह टूट जाए, तो उसे तुरंत बदल देना चाहिए. वास्तु के अनुसार टूटी हुई वस्तुएं घर में नकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक बाधाओं को बढ़ा सकती हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement