Vastu Tips 2026: किचन के इस कोने में खिसका दें अपना फ्रिज, खिंचा आएगा पैसा!

Vastu Tips 2026: आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में हम किचन तो मॉडर्न बना लेते हैं, लेकिन छोटी-छोटी वास्तु गलतियां पूरे घर का 'सर्कुलेशन' बिगाड़ देती हैं. अगर आपका फ्रिज गलत कोने में है, तो समझ लीजिए कि आप अनजाने में ही राहु को दावत दे रहे हैं.

Advertisement
फिज के जरूरी वास्तु नियम फिज के जरूरी वास्तु नियम

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:00 AM IST

Fridge Vastu Tips 2026: वास्तु शास्त्र में घर की हर चीज़ की अपनी एक अलग खासियत है. किचन की बात करें तो चूल्हा और सिंक के बाद सबसे ज़रूरी चीज़ है फ्रिज. लोग अक्सर इसे खाली जगह देखकर कहीं भी फिट कर देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गलत दिशा में रखा फ्रिज आपकी तरक्की रोक सकता है? वास्तु एक्सपर्ट्स की मानें तो फ्रिज से निकलने वाली ऊर्जा अगर घर के वास्तु से मेल न खाए, तो यह कंगाली और बीमारियों की वजह बन सकता है. आइए जानते हैं फ्रिज रखने के वो जादुई नियम जो आपके घर में खुशियां  भर देंगे. 

Advertisement

1. पैसों की तंगी होगी दूर
वास्तु शास्त्र के अनुसार, फ्रिज को हमेशा दक्षिण-पश्चिम (South-West) दिशा में रखना सबसे शुभ माना जाता है. इस दिशा को स्थिरता का प्रतीक माना गया है.  यहां फ्रिज रखने से न केवल घर का खाना शुद्ध रहता है, बल्कि घर में धन का संचय (Savings) भी बढ़ता है.  फिजूलखर्ची पर लगाम लगती है. बैंक बैलेंस भी बढ़ता है. 

2. किस दिशा में रखना है सबसे बेस्ट?
अगर आपके पास दक्षिण-पश्चिम में जगह नहीं है, तो आप इन विकल्पों को आज़मा सकते हैं. 

  • पश्चिम दिशा (West): यह दिशा भी भारी इलेक्ट्रॉनिक सामान के लिए अच्छी मानी जाती है. 
  • उत्तर-पश्चिम (North-West): इसे वायव्य कोण कहते हैं.  यहां फ्रिज रखने से घर में मेहमानों का आना-जाना और खुशहाली बनी रहती है. 

3. भूलकर भी यहाँ न रखें 
ईशान कोण (North-East): फ्रिज को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में न रखें. यह देवताओं का स्थान है.  यहां भारी सामान रखने से मानसिक तनाव और आर्थिक नुकसान हो सकता है. 

Advertisement

चूल्हे के सामने: सबसे बड़ी गलती है फ्रिज को गैस चूल्हे के ठीक सामने या सटाकर रखना.  आग और पानी  का यह मेल रिश्तों में दरार पैदा कर सकता है. 

4. बरकत के लिए अपनाएं ये सीक्रेट टिप्स
साफ-सफाई: फ्रिज के अंदर कभी भी सड़ा-गला खाना न छोड़ें. गंदा फ्रिज सीधे तौर पर राहु को खराब करता है, जिससे घर में अचानक मुसीबतें आ सकती हैं. 

रंग का चुनाव: कोशिश करें कि फ्रिज सफ़ेद, क्रीम या सिल्वर रंग का हो. ये रंग शांति और समृद्धि का प्रतीक हैं. डार्क लाल या काला रंग वास्तु के हिसाब से उग्रता बढ़ा सकता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement