Vastu Tips: घर के वास्तु दोष मिटाने में भी जादू करती है मुल्तानी मिट्टी! जानें कैसे

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, मुल्तानी मिट्टी घर की नकारात्मक ऊर्जा सोखती है. मुख्य द्वार पर इसका टुकड़ा रखने से क्लेश दूर होता है, जबकि तिजोरी में चांदी के सिक्के के साथ रखने से आर्थिक तंगी खत्म होती है.

Advertisement
मुल्तानी मिट्टी के ये चमत्कारी उपाय दूर करेंगे हर बड़ी मुसीबत! मुल्तानी मिट्टी के ये चमत्कारी उपाय दूर करेंगे हर बड़ी मुसीबत!

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:24 AM IST

Vastu Tips:  मुल्तानी मिट्टी का नाम सुनते ही सबसे पहले चेहरे की चमक और खूबसूरती का ख्याल आता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आयुर्वेद के साथ-साथ वास्तु शास्त्र में भी मुल्तानी मिट्टी को बहुत चमत्कारी माना गया है?  यह मिट्टी न केवल त्वचा को निखारती है, बल्कि वास्तु के अनुसार,आपके घर की नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy) को सोखकर उसे सकारात्मक ऊर्जा में बदलने की ताकत भी रखती है. आइए जानते हैं मुल्तानी मिट्टी के कुछ ऐसे ही अनोखे वास्तु उपाय, जो आपके घर में खुशहाली ला सकते हैं. 

Advertisement

1. घर से दूर होगी नकारात्मकता
वास्तु शास्त्र कहता है कि मुल्तानी मिट्टी में पृथ्वी तत्व (Earth Element) बहुत ज्यादा होता है.  अगर आपको लगता है कि घर में बिना वजह तनाव रहता है या क्लेश होता है, तो घर के मुख्य द्वार के पास एक मिट्टी के पात्र में मुल्तानी मिट्टी का एक छोटा टुकड़ा रखें.  यह बाहर से आने वाली बुरी शक्तियों और निगेटिव वाइब्स को घर के अंदर आने से रोकता है. 

2. आर्थिक तंगी से छुटकारा
अगर मेहनत करने के बाद भी पैसा घर में नहीं टिकता, तो शुक्रवार के दिन एक लाल कपड़े में मुल्तानी मिट्टी और एक चांदी का सिक्का बांधकर अपनी तिजोरी या धन रखने वाली जगह पर रखें. माना जाता है कि मिट्टी का यह रूप माँ लक्ष्मी को प्रिय है,  यह आपके धन को स्थिर रखने में मदद करता है. 

Advertisement

3. सुख-शांति के लिए छिड़काव
हफ्ते में एक बार मुल्तानी मिट्टी को पानी में घोलकर उस पानी का छिड़काव पूरे घर के कोनों में करें.  यह उपाय घर के वातावरण को शुद्ध करता है,  वहां रहने वाले लोगों के मन को शांत रखता है.  इससे घर के वास्तु दोषों का प्रभाव भी धीरे-धीरे कम होने लगता है. 

4. नजर दोष के लिए रामबाण
यदि घर के किसी सदस्य, खासकर बच्चों को बार-बार नजर लग जाती है, तो मुल्तानी मिट्टी को पानी में मिलाकर उसका लेप उनके पैरों के तलवों पर लगाएं.  वास्तु के अनुसार, मिट्टी नजर के भारीपन को सोख कर व्यक्ति को राहत पहुंचाता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement