Nautapa 2026: नौतपा की लू से बचाएंगे ये 3 पौधे! जान लें नियम और लगाने की दिशा

Nautapa 2026: नौतपा 2026 की भीषण गर्मी में घर को प्राकृतिक रूप से ठंडा रखने के लिए लगाएं 3 चमत्कारी कूलिंग प्लांट्स. वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पुदीना, एलोवेरा और मनी प्लांट न केवल तापमान कम करते हैं, बल्कि कुंडली से बुध और राहु के दोषों को दूर कर सुख-समृद्धि लाते हैं.

Advertisement
ज्योतिष शास्त्र में हरे-भरे पौधों का संबंध बुध ग्रह से माना गया है. ज्योतिष शास्त्र में हरे-भरे पौधों का संबंध बुध ग्रह से माना गया है.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:06 PM IST

Cooling Plants for Nautapa 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, जब सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो साल के सबसे गर्म 9 दिनों की शुरुआत होती है, जिसे नौतपा कहा जाता है. इस साल नौतपा के दौरान उत्तर और मध्य भारत में भीषण गर्मी और लू (Heat Wave) का प्रकोप देखने को मिल रहा है. इस तपिश से बचने के लिए लोग घरों में कूलर और एसी का सहारा तो ले ही रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र और ज्योतिष में कुछ ऐसे पौधों का जिक्र है जो न सिर्फ घर को प्राकृतिक रूप से ठंडा रखते हैं, बल्कि आपकी कुंडली से बुध और राहु के दोष को भी दूर करते हैं?

Advertisement

ज्योतिष शास्त्र में हरे-भरे पौधों का संबंध बुध ग्रह से माना गया है, वहीं घर में आने वाली अचानक परेशानियां या नकारात्मक ऊर्जा राहु के कारण होती है.  आइए जानते हैं ऐसे ही 3 कूलिंग प्लांट्स के बारे में, जिन्हें नौतपा में घर में लगाने से सुख, समृद्धि और शीतलता दोनों मिलती है. 

1. पुदीना (Mint Plant) — नौतपा की भीषण गर्मी में पुदीने की चटनी और इसका पना सेहत के लिए रामबाण माना जाता है, लेकिन वास्तु में भी इस पौधे का विशेष महत्व है. पुदीने की खुशबू हवा को शुद्ध करने के साथ घर के तापमान को कम करने में मदद करती है. 

धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व: पुदीने के पौधे की तीखी और रिफ्रेशिंग खुशबू से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पुदीना घर के राहु दोष को शांत करता है. अगर घर में बिना वजह क्लेश रहता हो या मानसिक तनाव ज्यादा हो, तो नौतपा के दौरान घर की उत्तर या पूर्व दिशा में पुदीने का पौधा जरूर लगाएं.  इससे राहु का भ्रम दूर होता है. 

Advertisement

2. एलोवेरा (Aloe Vera) — एलोवेरा एक ऐसा औषधीय पौधा है जो बहुत कम पानी में भी जीवित रहता है. रात के समय भी भारी मात्रा में ऑक्सीजन छोड़ता है.  नौतपा की सूखी और गर्म हवाओं (लू) के बीच यह घर की हवा में नमी बनाए रखने का काम करता है.

धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व: वास्तु शास्त्र के अनुसार, एलोवेरा तरक्की और सकारात्मकता का प्रतीक है.  कुंडली में बुध ग्रह को बुद्धि, व्यापार और त्वचा का कारक माना जाता है. चूंकि एलोवेरा सीधा आपकी त्वचा और सेहत से जुड़ा है, इसलिए इसे घर में लगाने से बुध ग्रह मजबूत होता है.  इसे घर की पूर्व या उत्तर दिशा में रखने से आर्थिक रुकावटें दूर होती हैं , इससे व्यापार में लाभ के योग बनते हैं.

3. हरा-भरा मनी प्लांट (Money Plant) —अधिकतर घरों में पाया जाने वाला मनी प्लांट केवल धन को ही आकर्षित नहीं करता, बल्कि यह एक बेहतरीन नेचुरल एयर प्यूरीफायर भी है. गर्मियों में इसकी बड़ी और हरी पत्तियां आंखों को सुकून देती हैं , यह घर के भीतर एक कूलिंग इफेक्ट पैदा करती हैं.

धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व: मनी प्लांट का सीधा संबंध धन के देवता कुबेर और बुध ग्रह से है. बुध को हरा रंग बेहद प्रिय है. नौतपा के दौरान यदि आप अपने घर में एक नया मनी प्लांट लाकर उसे दक्षिण-पूर्व दिशा (आग्नेय कोण) में रखते हैं, तो इससे घर का वास्तु दोष दूर होता है.  यह दिशा गणेश जी की मानी जाती है, जिससे घर में सुख-समृद्धि लाने के साथ राहु-केतु के बुरे प्रभाव का नाश होता है.

Advertisement

नौतपा में पौधों से जुड़ी कुछ जरूरी वास्तु सावधानियां:
सूखने न दें पत्तियां: नौतपा की तेज धूप के कारण पौधे जल्दी सूख सकते हैं. वास्तु के अनुसार, घर में रखे पौधों की पत्तियां पीली या सूखी नहीं होनी चाहिए, इससे बुध कमजोर होता है. इसलिए सुबह-शाम इनमें पानी जरूर दें. 

कांटेदार पौधों से बचें: इस दौरान घर के अंदर भूलकर भी कोई कांटेदार या दूध निकलने वाला पौधा न लगाएं, इससे घर में राहु-केतु का नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement