Holi 2026: होली से पहले घर से निकाल दें ये 5 अशुभ चीजें, पूरे साल दूर रहेगी गरीबी

4 मार्च को होली है. वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, होली आने से पहले घर की सफाई में कुछ खास चीजों को बाहर कर देना चाहिए. ये चीजें न केवल नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देती हैं, बल्कि इंसान की हंसती-खेलती दुनिया को भी तबाह कर देती है.

Advertisement
होली के पवित्र त्योहार से पहले कुछ अशुभ चीजों को घर से निकाल देना चाहिए. (Photo: ITG) होली के पवित्र त्योहार से पहले कुछ अशुभ चीजों को घर से निकाल देना चाहिए. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:00 PM IST

इस साल होली का त्योहार 4 मार्च को मनाया जाएगा. वास्तु शास्त्र के जानकारों का कहना है कि होली जैसे पवित्र त्योहार पर कुछ खास चीजों को घर से निकाल देना चाहिए. इन चीजों के घर में रहने से नकारात्मकता का प्रभाव बना रहता है और लाख उपाय करने पर भी सुख-समृद्धि घर में जगह नहीं लेती है. इंसान हमेशा गरीबी, दरिद्रता में फंसा रहता है. आइए जानते हैं कि वो कौन सी चीजें हैं जिन्हें होली से पहले घर से बाहर कर देना चाहिए.

Advertisement

सूखे पौधे
ड्रॉइंग रूम, बालकनी या आंगन में रखे प्लांट न केवल घर को खूबसूरत बनाते हैं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी बढ़ाते हैं. लेकिन इन पौधों का सूखना बिल्कुल अच्छा नहीं माना जाता है. इसलिए या तो इन पौधों की अच्छे से रखवाली कर लें. और अगर ये सही होने की स्थिति में नहीं हैं तो इन्हें बाहर कर देना ही बेहतर होता है.

टूटे-फूटे जूते-चप्पल
घर में टूटे-फूटे जूते-चप्पल रखना भी बेहद अशुभ माना जाता है. वास्तु के अनुसार, टूटे-फूटे जूते-चप्पल इंसान के भाग्य को कमजोर बना देते हैं. इसलिए इन्हें अपने घर की दहलीज से हमेशा दूर रखें. जो लोग इन्हें अपने घर में रखते हैं, वो तरक्की की राह में हमेशा बहुत पीछे छूट जाते हैं.

टूटा हुआ आईना
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में टूटा या चटका हुआ शीशा भी नकारात्मकता लेकर आता है. इस तरह का दर्पण इंसान की सारी खुशियां छीन सकता है. ऐसे लोग आर्थिक मोर्चे पर हमेशा तंगहाल रहते हैं. प्रेम संबंधों में खटास पड़ जाती है. इसलिए इसे घर में रखने की भूल कभी न करें.

Advertisement

खंडित मूर्ति
घर में देवी-देवताओं या भगवान की खंडित मूर्ति रखने से भी बचें. इस तरह की प्रतिमाएं सुख-समृद्धि देने की बजाए दुख-दरिद्रता लेकर आती हैं. इसलिए बेहतर होगा कि आप ऐसी प्रतिमाएं किसी पवित्र नदी या सरोवर में विसर्जित कर दें. होली के शुभ अवसर पर घर में नई मूर्ति स्थापित करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा.

खराब इलेक्ट्रोनिक आइटम
घर में खराब इलेक्ट्रोनिक आइटम बिल्कुल न रखें. खराब बल्ब, टीवी, मिक्सर, फ्रिज, मोबाइल या लैपटॉप वास्तु दोष का बड़ा कारण माने जाते हैं. इसलिए इनकी जल्द से जल्द मरम्मत करवा  लें. अगर ये ठीक होने की कंडीशन में नहीं हैं तो इन्हें भी बाहर कर देना ही उचित होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement