लव राशिफल 29 जून 2020: कुंभ राशि वालों के रिश्ते में आएगी दूरी, कर्क राशि के लोगों के संबंध होंगे मधुर

लव राशिफल (Daily Love Horoscope) 29 जून 2020: कर्क राशि के लोगों के संबंध पहले से मधुर होंगे और संबंधों में घनिष्ठता बढ़ेगी. जीवनसाथी के साथ पहले से बेहतर समय बिताएंगे. जबकि कुंभ राशि के लोग जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर बनाने का प्रयास जारी रखेंगे. हालांकि, किसी बात को लेकर संबंध ख़राब हो सकते हैं या रिश्ते में दूरी आ सकती है.

Advertisement
Love Horoscope 29 June 2020: आज का लव राशिफल Love Horoscope 29 June 2020: आज का लव राशिफल

श्रुति द्विवेदी

  • नई दिल्ली,
  • 29 जून 2020,
  • अपडेटेड 8:38 AM IST

1- मेष राशि

संबंधों को लेकर तनाव हो सकता है. छोटी बातों में गलतफहमी आ सकती है. जीवनसाथी के साथ थोड़ा ध्यान से दिन बिताएं.

2- वृष राशि

संबंधों के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा. एक-दूसरे के प्रति प्रेम और लगाव बढ़ेगा. खुद के स्वास्थ्य का ज्यादा ध्यान रखेंगे.

3- मिथुन राशि

संबंधों में आज के दिन मधुरता रहेगी लेकिन छोटी बात को लेकर तनाव हो सकता है. विरोधाभास परिस्थिति बनेगी.

Advertisement

4- कर्क राशि

संबंध पहले से मधुर होंगे और संबंधों में घनिष्ठता बढ़ेगी. जीवनसाथी के साथ पहले से बेहतर समय बिताएंगे.

करियर राशिफल 29 जून 2020: इन 3 राशि वालों को होगी काम की चिंता, तुला राशि के लोग होंगे सफल

5- सिंह राशि

आज के दिन परिजनों के साथ विवादास्पद स्थिति बन सकती है. अपनी वाणी को नियंत्रित रखें. जीवनसाथी के साथ मधुर शब्दों का प्रयोग करें.

6- कन्या राशि

मन में शांति बनी रहेगी और जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे. हालांकि क्रोध या विवाद आज के दिन संबंधों में दरार ला सकता है.

7- तुला राशि

आपका मन विचलित हो सकता है. संबंध पहले से बेहतर करने के लिए प्रयासरत रहना पड़ेगा. संबंधों में दरार आ सकती है.

8- वृश्चिक राशि

घर-परिवार के साथ आपके संबंध पहले से बेहतर रहेंगे. जीवनसाथी का सुख मिलेगा. ख़राब संबंधों को सुधारने का प्रयास अच्छा चलेगा.

Advertisement

टैरो राशिफल 29 जून 2020: वृश्चिक राशि वालों के जीवन में आएगा बदलाव, कुंभ राशि के लोग होंगे सफल

9- धनु राशि

जीवनसाथी के साथ संबंध पहले से बेहतर रहेंगे. हालांकि, बहुत ज़्यादा क्रोध में किसी भी बात को लेकर निर्णय नहीं लेना है.

10- मकर राशि

जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर करने के लिए आपको थोड़ा प्रयासरत रहना पड़ेगा. हो सकता है आपका धार्मिक चीज़ों से जुड़ाव हो.

11- कुम्भ राशि

जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर बनाने का प्रयास जारी रखेंगे. आपकी किसी बात को लेकर संबंध ख़राब हो सकते हैं या रिश्ते में दूरी आ सकती है.

आर्थिक राशिफल 29 जून 2020: मीन राशि वालों के बढ़ेंगे खर्च, इन 2 राशि वालों को होगा धन लाभ

12- मीन राशि

इस समय संबंध सुधारने के लिए आपको अधिक प्रयास करना पड़ेगा. हो सकता है आपकी कोई बात संबंधों को खराब करे, इसलिए खुद पर नियंत्रण रखें.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement