आर्थिक राशिफल 29 जून 2020: मीन राशि वालों के बढ़ेंगे खर्च, इन 2 राशि वालों को होगा धन लाभ

आर्थिक राशिफल 29 जून 2020: मीन राशि के लोगों को आर्थिक व्यवस्था सुधारने के लिए अभी थोड़ा सा प्रयासरत रहना ज़रूरी है. ख़र्चे बढ़ सकते हैं और इलेक्ट्रॉनिक्स पर ज़्यादा ख़र्चे बढ़ेंगे. जबकि कन्या और वृष राशि के लोगों को धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. वृष राशि के लोग अपनी मीठी वाणी और बातचीत द्वारा धन कमा सकते हैं. वहीं, कुंभ राशि के लोगों का कोई ना कोई निर्णय धन लाभ की तरफ लेकर जाएगा. राशि के अनुसार जानिए सोमवार का आर्थिक राशिफल.

Advertisement
Financial Horoscope 29 June 2020: आज का आर्थिक राशिफल Financial Horoscope 29 June 2020: आज का आर्थिक राशिफल

श्रुति द्विवेदी

  • नई दिल्ली,
  • 29 जून 2020,
  • अपडेटेड 8:38 AM IST

1- मेष राशि

धन के मामले में समय आपका ख़ास नहीं है. हो सकता है कहीं गलत निवेश से आपका धन अटक जाए. वाणी द्वारा आप धन के मामले में नुकसान उठा सकते हैं.

2- वृष राशि

अपनी मीठी वाणी और बातचीत द्वारा आप धन कमा सकते हैं. किसी कार्य ईमेल या फिर लिखित मामले में आपको धन लाभ प्राप्त हो सकता है.

Advertisement

3- मिथुन राशि

आर्थिक मामलों में आपको थोड़ा ज़ोर देना ज़रूरी है. धन प्राप्ति से जुड़ी किसी भी प्रकार की गति आपके लिए फिलहाल नज़र नहीं आ रही है.

4- कर्क राशि

धन लाभ की स्थिति आपकी बहुत ख़ास नहीं है. धन लाभ से जुड़े किसी भी प्रकार के निर्णय तक पहुंचने के लिए आपको थोड़ा सा प्रयासरत रहना पड़ेगा.

टैरो राशिफल 29 जून 2020: वृश्चिक राशि वालों के जीवन में आएगा बदलाव, कुंभ राशि के लोग होंगे सफल

5- सिंह राशि

आर्थिक मामले में आज का दिन बहुत ख़ास नहीं है. आपको अपने भविष्य में आर्थिक मामले को सुधारने का प्रयास करना है. धन लाभ के लिए अभी इंतजार करें.

6- कन्या राशि

आपका पूर्ण ध्यान आपके धन की तरफ़ रहेगा. आपके कार्यों को सराहा जाएगा. कहीं न कहीं आप धन लाभ प्राप्त करेंगे. पारिवारिक सुख मिलेगा.

Advertisement

7- तुला राशि

आर्थिक मामलों में चीज़ें बेहतर होती नज़र आ रही हैं. आपको अपने खर्चों पर थोड़ा सा नियंत्रण रखना होगा. अर्थव्यवस्था पर ध्यान देना ज़रूरी है.

8- वृश्चिक राशि

आने वाले समय को प्रबल करने के लिए बहुत से ऐसे काम करेंगे जो आपकी अर्थव्यवस्था को सुधारेंगे. कहीं न कहीं आप भविष्य से जुड़े अहम निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे.

करियर राशिफल 29 जून 2020: इन 3 राशि वालों को होगी काम की चिंता, तुला राशि के लोग होंगे सफल

9- धनु राशि

इस समय आपका पूरा ध्यान कर्म और अर्थ की तरफ है. भविष्य से जु़ड़ी आप रणनीति तैयार करेंगे. फ़िलहाल आपको धन लाभ प्राप्त करने में समय लगेगा.

10- मकर राशि

धन के मामले में आपको सावधान रहना है. कोई गलत निर्णय आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है. अपनी वाणी द्वारा अपनी ही नुकसान कर सकते हैं.

11- कुम्भ राशि

आपका कोई ना कोई निर्णय आपको धन लाभ की तरफ लेकर जाएगा. आपको आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा. पारिवारिक सहयोग से आगे बढ़ पाएंगे.

लव राशिफल 29 जून 2020: कुंभ राशि वालों के रिश्ते में आएगी दूरी, कर्क राशि के लोगों के संबंध होंगे मधुर

12- मीन राशि

आर्थिक व्यवस्था सुधारने के लिए अभी आपको थोड़ा सा प्रयासरत रहना ज़रूरी है. आपके ख़र्चे बढ़ सकते हैं. इलेक्ट्रॉनिक्स पर ज़्यादा ख़र्चे बढ़ेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement