लव राशिफल: कुंभ राशि वालों के प्रेम संबंधों में होगा सुधार, तुला वालों की पार्टनर से होगी तकरार

लव राशिफल (Daily Love Horoscope) 09 अप्रैल 2020: कुंभ राशि के लोग मीठी वाणी से अपने प्रेम संबंधों को बेहतर बनाने में कामयाब रहेंगे. वहीं, वृश्चिक राशि वालों के भी अपने जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे. जबकि तुला राशि वालों को परिवार में कलेश और मनमुटाव का सामना करना पड़ सकता है. पार्टनर से तकरार हो सकती है, ऐसे में क्रोध में किसी प्रकार का निर्णय लेने ना लें. श्रुति द्विवेदी से राशि के अनुसार जानिए आज यानी गुरुवार को कैसा रहेगा आपका लव राशिफल.

Advertisement
Love Horoscope 09 April 2020: आज का लव राशिफल Love Horoscope 09 April 2020: आज का लव राशिफल

श्रुति द्विवेदी

  • नई दिल्ली,
  • 09 अप्रैल 2020,
  • अपडेटेड 7:00 AM IST

1- मेष राशि

आज के दिन आपका कार्यों में व्यस्त रहना ठीक रहेगा, लेकिन कहीं ना कहीं मानसिक रूप से आप अपने आप को त्रस्त पाएंगें. प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे.

2- वृष राशि

घर के प्रति आपका समर्पण बढ़ेगा. वहीं, परिवार और संतान के बीच में आपको थोड़ा सा तालमेल लाना होगा. हो सकता है कि आपकी किसी बात से अपना खुद का नुकसान हो.

Advertisement

3-मिथुन राशि

यह समय आपके लिए घर में तालमेल बैठाने के लिए उचित है. परिवार में आपके काम को सराहा जाएगा. घर और परिवार का पूर्ण सहयोग और प्रेम मिलेगा.

4-कर्क राशि

आपका दिन बेहतर जाएगा लेकिन प्रेम संबंधों के दृष्टिकोण से अभी ज्यादा प्रयासरत रहना पड़ेगा. परिवार के प्रति आपका समर्पण सराहा जाएगा.

5-सिंह राशि

वाणी द्वारा आपको लाभ मिलेगा. खुद के विचार और निर्णय आपके संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए बहुत कारगर साबित होंगे. हालांकि कुछ लोगों में धैर्य की कमी नजर आएगी.

6- कन्या राशि

आपका पूर्ण समर्पण अपने जीवनसाथी और परिवार के प्रति रहेगा. मन में चंचलता और खुशी रहेगी. आप परिवार और जीवनसाथी के हित के लिए निर्णय लेने में सही साबित होंगे.

7- तुला राशि

परिवार में कलेश और मनमुटाव का सामना करना पड़ सकता है. मन में असमंजस की स्थिति बनी रहेगी. पार्टनर से तकरार हो सकती है, ऐसे में क्रोध में किसी प्रकार का निर्णय ना लें.

Advertisement

8- वृश्चिक राशि

जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर होंगे. आपका पूरा ध्यान अपने पार्टनर के साथ अपने संबंधों को सुधारने में लगा रहेगा. मीठी वाणी से अपने कार्यों को पूरा कर पाएंगे.

9- धनु राशि

वाणी पर संयम रखना आपके लिए बेहद आवश्यक रहेगा. हालांकि, पारिवारिक जीवन आपका अच्छा रहेगा और घर परिवार के प्रति आपका समर्पण सराहा जाएगा.

10- मकर राशि

इस समय आपको अपने आप पर थोड़ा सा नियंत्रण रखना सही रहेगा. क्रोध या आवेश में आकर किसी प्रकार का निर्णय ना लें. जीवनसाथी द्वारा आपका भाग्य जागेगा और दोनों का आध्यात्मिक चीजों में रुझान रहेगा.

11- कुंभ राशि

मानसिक तनाव आपको घेर कर रख सकता है, लेकिन वाणी द्वारा आपको पूर्ण लाभ मिलेगा. मीठी वाणी से अपने प्रेम संबंधों को बेहतर बनाने में कामयाब रहेंगे.

12- मीन राशि

आध्यात्म की तरफ आपका रुझान रहेगा लेकिन आपका पूर्ण ध्यान अपने जीवनसाथी के प्रति रहेगा. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर होंगे. जीवन में एक-दूसरे आगे बढ़ने का अवसर देंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »