Karwa Chauth 2018: पूजा की थाली में जरूर रखें ये सामग्री

करवा चौथ 2018 (Karwa Chauth 2018) की पूजा की थाली का खास महत्व होता है. आइए जानें करवा चौथ की पूजा थाली में किन सामग्री का होना जरूरी है.

Advertisement
करवा चौथ 2018 (Karwa Chauth 2018) करवा चौथ 2018 (Karwa Chauth 2018)

प्रज्ञा बाजपेयी

  • नई दिल्ली,
  • 26 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 3:40 PM IST

(Karwa Chauth 2018) करवा चौथ पर महिलाएं अपने पति के लिए व्रत रखती हैं और इस दिन वह पूरे सोलह श्रृंगार करके पूजा करती हैं. पूजा के लिए मंदिर की सफाई करना, कलश सजाना और पूजा की थाली इस दिन के महत्व को और भी बढ़ा देते हैं.

पूजा की इस थाली को 'बाया' भी कहते हैं, जिसमें सिन्दूर, , जल और सूखे मेवे रहते हैं. थाली पर मिट्टी के दीए के साथ ही पूजा की और भी जरूरी चीजें रखी जाती हैं.

Advertisement

आइए जानें चौथ की पूजा थाली में किन सामग्र‍ियों की आवश्‍यकता होती है-

करवा चौथ में प्रयुक्त होने वाली सामग्री:

1. व्रत के दिन प्रातः स्नानादि करने के पश्चात यह संकल्प बोलकर करवा चौथ व्रत का आरंभ करें.

2. पूरे दिन निर्जल रहें.

3. आठ पूरियों की अठावरी बनाएं, हलुवा बनाएं.

4. पीली मिट्टी से गौरी बनाएं और उनकी गोद में गणेश जी बनाकर बिठाएं. गौरी को चुनरी ओढ़ाएं. बिंदी आदि सुहाग सामग्री से गौरी का श्रृंगार करें.

5. जल से भरा हुआ लोटा रखें.

6. करवा में गेहूं और ढक्कन में का बूरा भर दें. उसके ऊपर दक्षिणा रखें.

7. रोली से करवा पर स्वस्तिक बनाएं.

8. गौरी-गणेश की परंपरानुसार पूजा करें. पति की दीर्घायु की कामना करें.

9. करवा पर 13 बिंदी रखें और गेहूं या चावल के 13 दाने हाथ में लेकर करवा चौथ की कथा कहें या सुनें.

Advertisement

10. कथा सुनने के बाद करवा पर हाथ घुमाकर अपनी सासू जी के पैर छूकर लें और करवा उन्हें दे दें.

11. रात्रि में चन्द्रमा निकलने के बाद छलनी की ओट से उसे देखें और चन्द्रमा को अर्ध्य दें. इसके बाद पति से आशीर्वाद लें. उन्हें भोजन कराएं और स्वयं भी भोजन कर लें.

12. सास अपनी बहू को सरगी भेजती है. सरगी में मिठाई, , सेवइयां आदि होती है. इसका सेवन महिलाएं करवा चौथ के दिन सूर्य निकलने से पहले करती हैं.

13. अन्य व्रतों के समान करवा चौथ का भी उजमन किया जाता है. करवा चौथ के उजमन में एक थाल में 13 जगह चार-चार पूड़ियां रखकर उनके ऊपर सूजी का हलुवा रखा जाता है. इसके ऊपर साड़ी-ब्लाउज और रुपये रखे जाते हैं. हाथ में रोली, चावल लेकर थाल में चारों ओर हाथ घुमाने के बाद यह बायना सास को दिया जाता है. 13 सुहागिन स्त्रियों को भोजन कराने के बाद उनके माथे पर बिंदी लगाकर और सुहाग की वस्तुएं देकर विदा कर दिया जाता है.

करवा चौथ पूजन के लिए ये सामग्री जरूरी...

1.

2. शहद

3. अगरबत्ती

4. पुष्प

5. कच्चा दूध

6. शक्कर

7. शुद्ध घी

8.

9. मिठाई

10. गंगाजल

11. कुंकू

12. अक्षत (चावल)13. सिंदूर

Advertisement

14. मेहंदी

15. महावर

16. कंघा

17. बिंदी

18. चुनरी

19. चूड़ी

20. बिछुआ

21. मिट्टी का टोंटीदार करवा व ढक्कन

22. दीपक

23. रुई

24. कपूर

25.

26. शक्कर का बूरा

27. हल्दी

28. पानी का लोटा

29. गौरी बनाने के लिए पीली मिट्टी

30. लकड़ी का आसन

31. चलनी

32. आठ पूरियों की अठावरी

33. हलुआ

34. दक्षिणा (दान) के लिए पैसे, इ‍त्यादि.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »