कन्या (Virgo):-
Cards:- Six of pentacles
लोगों की आर्थिक मदद करते समय थोड़े सजग रहे. आय और व्यय में संतुलन बनाएं. किसी की आर्थिक मदद करते साथ अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें. किसी को अपने उदार स्वभाव का फायदा न उठाने दें. व्यर्थ ही दिखावे के चक्कर में पैसा खर्च न करें. परिवार की निजी बातें किसी को न बताएं. कानूनी या आर्थिक मामलों में किसी अच्छे सलाहकार की सलाह लें. कार्यों को समय पर पूरा करें. रुके हुए कार्यों का पुनः अवलोकन करे. बार बार किसी गलती का दोहराव करना परेशानी में डाल सकता है. किसी पुराने कानूनी मामले में फिर से हलचल हो सकती है. थोड़ा सावधान रहें. एक तरफा रिश्ता मन में दुविधा उत्पन्न कर सकता है संभव हैं, कि इस समय रिश्तों में काफी उतार चढ़ाव बन जाए. जिससे जीवन में कुछ बदलाव नज़र आ सकते है. ये बदलाव अच्छे या बुरे परिणाम ला सकते है. किसी की निजी जिंदगी में हस्तक्षेप न करें. सामने वाला इस बात से चिढ़ सकता है.
स्वास्थ्य: ज्यादा नींद आना किसी छुपी हुई स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है. किसी चिकित्सक से परामर्श ले सकते है.
आर्थिक स्थिति: पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें. बिना गिने पैसे न ले और ना ही किसी को दें.
रिश्ते: प्रिय के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते है. इस समय रिश्ते में बढ़ता तनाव कम होता नज़र आयेगा.
दिशा भटनागर