Kanya Tarot Rashifal 20 February 2026: कन्या राशि वालों को मिल सकता है किसी कार्य में धोखा, सोच समझकर लें उधार

Aaj ka Kanya (Virgo) Tarot Card Horoscope, 20 February 2026: किसी नई संपत्ति को खरीदने में धोखा मिल सकता है. सामने वाला गलत सौदा करा कर पैसे खाने की कोशिश कर सकता है. इस समय कोई मित्र इस परेशानी से बाहर निकाल सकता है.

Advertisement
virgo horoscope virgo horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 20 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:06 AM IST

कन्या (Virgo):-
Cards:- The Devil

नए कार्य क्षेत्र में खुद को स्थापित करने की अच्छी कोशिश कर सकते है. नए विभाग में स्थानांतरण होने से सामंजस्य बैठाने में थोड़ा वक्त लग सकता है. जीवनसाथी की परिवार के साथ बढ़ता मतभेद अब असहनीय होने लग सकता है. सामने वाले को  समझाने की कोशिश कर सकते हैं. इस समय बढ़ती कड़वाहट रिश्ते को खत्म कर सकती है. सामने वाला अहंकार और जिद्द के चलते आगे के परिणामों पर विचार ही नहीं करना चाहता. करीबी लोगों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते है. इस समय मानसिक तनाव बढ़ने के कारण चिकित्सक कुछ समय किसी अन्यत्र जगह पर जाकर समय बिताने की सलाह दे सकते है. किसी नई संपत्ति को खरीदने में धोखा मिल सकता है. सामने वाला गलत सौदा करा कर पैसे खाने की कोशिश कर सकता है. इस समय कोई मित्र इस परेशानी से बाहर निकाल सकता है. पुराने लोगों के साथ किसी विवाद को सुलझा सकते है. व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद न करें. 

Advertisement

स्वास्थ्य: ठंडी चीजों के सेवन से थोड़ा परहेज करें. इससे जुकाम और खांसी हो सकती है. 

आर्थिक स्थिति: पैसों का लेनदेन सोच समझकर करें. किसी को उधार देते समय लिखा पढ़ी जरूर करें. 

रिश्ते: जीवनसाथी के किसी करीबी मित्र के विवाह में पुराने मित्र से मिलना सुखद रहेगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement