Kanya Tarot Rashifal 19 February 2026: कार्यक्षेत्र में पदोन्नति होने वाली है, खुशियों का हंसकर स्वागत करें

Aaj ka Kanya (Virgo) Tarot Card Horoscope, 19 February 2026: इस समय किसी से हुई पहचान जल्द ही गहरे रिश्ते में बदल सकती हैं. यदि कोई करीबी लंबे समय से विदेश में रह रहा हैं. तो वो अपने मिलने आ सकता है. यदि कार्यक्षेत्र में पदोन्नति होने वाली है.

Advertisement
virgo horoscope virgo horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:06 AM IST

कन्या (Virgo):-
Cards:- Page of wands

नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है. इस नौकरी को प्राप्त करने के लिए काफी प्रयास करने पड़ सकते हैं. कार्य क्षेत्र में आया नया अधिकारी नियम कानून को मानने वाला व्यक्ति हो सकता है. उसके आते ही कुछ बड़े बदलाव कार्य क्षेत्र में हो सकते हैं. वातावरण पहले से अधिक सकारात्मकता से भरपूर नजर आ सकता है. कुछ ऐसे सहयोगी जिनकी काबिलियत उनके पद के अनुकूल नहीं थी. उनका स्थानांतरण किसी अन्य विभाग में होने की संभावना बन सकती है.

Advertisement

इस समय किसी से हुई पहचान जल्द ही गहरे रिश्ते में बदल सकती हैं. यदि कोई करीबी लंबे समय से विदेश में रह रहा हैं. तो वो अपने मिलने आ सकता है. यदि कार्यक्षेत्र में पदोन्नति होने वाली है. तो उसके लिए भी समय अनुकूल है. आ रहा समय अत्यधिक व्यस्तता, उच्च आकांक्षाएं, नए अनुभव और अनूठे लक्ष्य साथ ही बड़ी आशाएं साथ लेकर आ सकता है.

संभव है कि किसी स्थिति में पूर्णता की खोज में कुछ जोखिम लेने पड़ जाए. ऐसी स्थिति में आप जोखिम लेने को तैयार हो जाएं. आप स्वप्न देखने को नहीं बल्कि उसे साकार करने के दृष्टिकोण को पूर्ण मानते आए हैं. किसी के साथ बदले की भावना से कार्य न करें. आ रही खुशियों का हंसकर स्वागत कर सकते हैं.

स्वास्थ्य: किसी नुकीली वस्तु से चोट लग सकती है. इस चोट को छोटा समझकर नजरअंदाज ना करें. जरूरी उपचार लें. 

Advertisement

आर्थिक स्थिति: माता से कुछ कीमती वस्तुएं उपहार में मिल सकती हैं. संतान का जन्मदिन भव्य रूप में मना सकते हैं. 

रिश्ते: प्रिय से विवाह की बात करेंगे. दोनों अपने परिजनों को अपने रिश्ते के बारे में बता सकते है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement