कन्या
six of swords
आज का दिन अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखने के साथ अपने से बड़ों की सीख सलाह पर अमल बनाए रखने पर जोर देने वाला है. पेशेवर कार्यों में गंभीरता बनाए रखेंगे. जिम्मेदारियों को स्वीकारने की कोशिश होगी. मेहनत पर भरोसा बनाए रखेंगे. अन्य के निजी मामलों में हस्तक्षेप नहीं करेंगे. सामंजस्य से उचित गति बनाए रखेंगे.
वित्तीय कार्यों में सावधानी बरतें. लेनदेन में सजगता रखेंगे. प्रलोभन में नहीं आएंगे. नौकरी करने वाले सहज गति बनाए रखेंगे. रुटीन पर फोकस बढ़ाएंगे. लक्ष्य पर ध्यान बढ़ाएंगे. वर्तमान के हालातों में उचित बदलाव लाएंगे. समय प्रबंधन पर बल बना रहेगा. अनुभव का लाभ उठाएंगे. प्रतिभा से परिणाम संवारेंगे. सजगता बढ़ी रहेगी.
स्वास्थ्य: सेहत नासाज बनी रह सकती है. खानपान बेहतर बनाए रखें. तैयारी से आगे बढ़ेंगे.
आर्थिक स्थिति: चुनौतियों का सामाना कर सकते हैं. फोकस बनाए रखें. रास्ते के अवरोधों से प्रभावित न हों.
रिश्ते: व्यक्तिगत संबंधों को सम्मान देंगे. औरों का भरोसा बनाए रखें. सबसे तालमेल बनाकर आगे बढ़ें.
अरुणेश कुमार शर्मा