कन्या (Virgo):-
Cards:- The Hermit
इस समय आत्म मंथन कर सकते हैं. जिसके चलते सोच और कार्य शैली में और निखार आता नजर आएगा. धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी रुचि बनी रहेगी. कुछ नया और बेहतर सीखने की इच्छा बढ़ सकती है. इस समय स्वयं को अकेला महसूस कर सकते हैं. कार्यक्षेत्र में पुराने कार्यों को पूरा करें. नए कार्यों को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह ले सकते है. इस समय कुछ लोगों से मित्रता हो सकती है. जो आगे चलकर फायदा देगी. इस बात का विश्वास हो सकता है. घर में किसी धार्मिक आयोजन होने से वातावरण में सकारात्मक बदलाव आ सकते है. निजी कार्यों को पूरा करने पर ध्यान देंगे. संतान के सही संस्थान में दाखिले को लेकर दुविधा हो सकती है. किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सलाह के सकते है. निजी संपत्ति को व्यावसायिक संपत्ति में बदलने की बात प्रियजनों से कर सकते है. जल्दबाजी की जगह कार्य को सावधानी पूर्वक पूरा करें. किसी बड़ी गड़बड़ी की आशंका हो सकती है. कार्य के सभी पहलुओं का पुनः अवलोकन करें. कार्य से संबंधित दस्तावेजों और कागजातों को व्यवस्थित और संभलकर रखें. आगे जरूरत पड़ सकती है.
स्वास्थ्य: काम की अधिकता से तनाव और रक्तचाप बढ़ सकता है. चिकित्सक तनाव से दूर रहने की सलाह दे सकते है.
आर्थिक स्थिति: किसी से लेनदेन न करें. और ज्यादा आवश्यक होने पर लिखा पढ़ी जरूर करवाएं.
रिश्ते: जीवनसाथी के साथ किसी तीसरे की बातों में आकर मतभेद न करें. प्रेम संबंध में पारदर्शिता बनाए रखें.
दिशा भटनागर