कन्या- महत्वपूर्ण चर्चाओं में पूरी गंभीरता बनाए रखें. विषय को समझे बिना अपनी सहमति प्रदान न करें. विनय विवेक से कार्य करें. जल्द भरोसा करने से बचें. सेवाक्षेत्र में सूझबूझ और सजगता से गति लेंगे. आवश्यक कार्यों में निरंतरता बनाए रखेंगे. विपक्षियों की सक्रियता बनी रहेगी. तर्कशीलता को बढ़ावा देंगे. तथ्यात्मक व्यवहार बनाए रखेंगे. सबसे बनाकर चलें. नौकरी में सहज स्थिति बनी रहेगी. कामकाज में लोभ प्रलोभन से बचेंगे. नीति नियमों में सजग रहेंगे.
नौकरी व्यवसाय- लेनदेन में चूक न करें. उधारी से बचें. पेशेवरों की सीख सलाह मानें. कामकाजी मामले गति लेंगे. नौकरीपेशा बेहतर बने रहेंगे. कारोबार मिलाजुला रहेगा. वाणिज्यिक मामले पूर्ववत् रहेंगे.
धन संपत्ति- बजट पर फोकस बना रहेगा. कार्यव्यवसाय में स्पष्टता बढ़ाएं. सुनी बातों पर भरोसा न करें. व्यवस्था पर नियंत्रण बनाए रखें. निरंतरता बनी रहेगी. परिश्रमी बने रहेंगे. वादविवाद से बचें.
प्रेम मैत्री- रिश्तेदारों का समर्थन मिलेगा. प्रेम और स्नेह के प्रयासों में उत्साहित बने रहेंगे. संबंधों में ऊर्जा भरेंगे. करीबी एवं मित्र प्रसन्न होंगे. सामंजस्यता समझदारी से आगे बढ़ेंगे. प्रियजनों की सुनेंगे. बात रखने में धैर्य दिखाएं. उचित अवसर का इंतजार करें. अपनों को भेंट बढ़ाएंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- दिखावे में न आएंगे. व्यवस्था पर जोर दें. उत्साह मनोबल बना होगा. स्मार्ट वर्किंग बढ़ाएंगे. अहंकार से बचें. जल्दबाजी न दिखाएं.
शुभ अंक : 1 4 5 8 और 9
शुभ रंग : गहरा हरा
आज का उपाय : भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. ओम् गं गणपतये नमः एवं ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. हरी वस्तुओं का दान व प्रयोग बढ़ाएं. परिश्रम बढ़ाएं.
अरुणेश कुमार शर्मा