कार्य व्यापार में अप्रत्याशित घटनाक्रम बना रह सकता है. दबाव की स्थिति से बचें. भूलचूक व लापरवाही से लाभ प्रभावित होने की आशंका है. विविध परिणाम सामान्य बनेंगे. जरूरी विषयों की सूची बनाएंगे. कामकाज में स्पष्टता लाएंगे. स्वास्थ्य समस्याओं में लापरवाही न बरतें. मौसम की चुनौतियों से सजग रहें. समय लेकर भेंटवार्ता के लिए जाएं. सूझबूझ से आगे बढ़ें. धैर्यवान और सजग रहें. परिवार में सुख सौख्य रहेगा. परिजनों संग समय बिताएं. सीख सलाह से आगे बढ़ें.
नौकरी व्यवसाय- कामकाज में जल्दी न करें. रुटीन पर फोकस रखें. अनुपालन अनुशासन से आगे बढ़ें. शोध विषयों से जुड़ेंगे. कार्यव्यवस्था को मजबूती देने का प्रयास करें.
धन संपत्ति- आर्थिक लेनदेन में सावधान रहें. निर्देशों का अनुपालन बनाए रखें. करीबियों की सलाह मानें. स्मार्ट डिले की नीति अपनाएं. संग्रह संरक्षण पर जोर दें. दिखावा न करें.
प्रेम मैत्री- भावनात्मक संवाद सामान्य रहेगा. चर्चा में विनम्रता बनाए रखें. सतर्कता से बात करें. निजता पर जोर रखें. मित्रों का साथ साहस बढ़ाएगा. संवेदनशील बने रहेंगे. चर्चा में पहल न करें. प्रेम स्नेह के मामलों में सबको साथ ले़कर चलें. भेंट के अवसर बनेंगे. अच्छे श्रोता बने रहेें.
स्वास्थ्य मनोबल- प्रयासों में संकोच रहेगा. व्यवहार में विनम्रता बढ़ाएं. व्यक्तिगत निवेश बढ़ेगा. खानपान पर ध्यान दें. स्वास्थ्य के मामलों में सहज रहें.
आज का उपाय: दुष्टों का नाश करने वाली देवी मां दुर्गा जी की पूजा वंदना करें. मिष्ठान्न वितरण करें. सतर्कता बढ़ाएं.
शुभ अंक : 3, 5 और 6
शुभ रंग : पाइनेपल
अरुणेश कुमार शर्मा