Virgo/Kanya rashi, Aaj Ka Rashifal- नापतौल कर बात रखेंगे. सभी का समर्थन सहयोग पाएंगे. प्रशासन प्रबंधन के कार्यों में प्रभावी बने रहेंगे. पैतृक पक्ष से जुड़े मामले बेहतर रहेंगे. अनुभव का लाभ मिलेगा. सभी सहयोग होंगे. योजनाओं को गति देंगे. करियर कारोबार में सामंजस्य बढ़ाएंगे. चहुंओर शुभता बनी रहेगी. शासकीय विषय बनेंगे. पुरस्कृत हो सकते हैं. सहज रहेंगे. पद प्रतिष्ठा बनी रहेगी. शुभ प्रस्ताव प्राप्त करेंगे. संवाद संपर्क सकारात्मक रहेंगे. मान सम्मान में वृद्धि होगी. बड़प्पन रखेंगे.
धनलाभ- व्यवसायिक गतिविधियों में असरदार रहेंगे. सहकर्मी सहायक होंगे. जिम्मेदारी निभाएंगे. जवाबदेह बने रहेंगे. नियम पालन में विश्वास बढ़ेगा. भेंटवार्ता में अच्छे रहेंगे. प्रबंधन बेहतर बना रहेगा. संवाद में सफल होंगे. उपलब्धियां बढ़ेंगी. व्यस्थित ढंग से आगे बढ़ेंगे. सम्मान को बढ़ावा मिलेगा. पेशेवर मामले गति लेंगे. कामकाजी सुविधाएं बढ़ेंगी. प्रतिस्पर्धा का भाव बढ़ेगा. लाभ विस्तार के प्रयास गति लेंगे.
प्रेम मैत्री- भावनात्मक लक्ष्य साधेंगे. अपनों के लिए हरसंभव प्रयास रखेंगे. निजी मामलों में साहस बढ़ेगा. मन के रिश्तों में मजबूती आएगी. इच्छित सूचना प्राप्त होगी. प्रियजनों का सहयोग रहेगा. जीवन में आनंद बढ़े़गा. स्मरणीय पल निर्मित होंगे. प्रभाव से बात रखेंगे. संबंध मधुर रहेंगे. परिजन प्रसन्न होंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- स्वास्थ्य में तेज सुधार होगा. व्यवहार अच्छा रहेगा. अनुशासन और निरंतरता बढ़ाएंगे. व्यवस्था संवरेगी. व्यक्तित्व पर ध्यान देंगे. खानपान आकर्षक रहेगा. लक्ष्य साधेंगे.
शुभ अंक : 1 5 और 8
शुभ रंग : समुद्री
आज का उपाय : हनुमानजी के दर्शन वंदना करें. शनिदेव से संबंधित वस्तुओं का दान और प्रयोग करें. समकक्षों की मदद रखें.
अरुणेश कुमार शर्मा