वृष
nine of swords
आज का दिन आप के लिए परिस्थिति के अनुरूप कार्य करने का संकेतक है. कला कौशल और अनुभव से उचित राह बनाए रखें. अपनी प्रतिभा पर भरोसा बढ़ाएं. अनावश्यक चिंतन और चिंता से बचते हुए हल को लाने का प्रयास बढ़ाएं. लेन-देन में सजगता बनाए रहेंगे. तर्कशील व्यवहार से सभी प्रभावित होंगे. पेशेवर मामलों में सावधान रहें.
रुटीन पर ध्यान देंगे. अवरोध बने रह सकते हैं. लोभ प्रलोभन और दिखावे में नहीं आएं. हर हाल सकारात्मक नजरिया बनाए रखें. विपरीत माहौल का सामना करना पड़ सकता है. विभिन्न प्रयासों में निर्णय लेने में बेहतर रहेंगे. विपक्षियों से उलझने से बचेंगे. लंबित कार्यों में सूझबूझ रखें. व्यवस्था में उचित बदलाव की कोशिश होगी.
स्वास्थ्य: सेहत साधारण रहेगी. खानपान पर फोकस बनाए रखें. संवेदनशीलता व तैयारी के आगे बढ़ें. नकारात्मक न सोचें.
आर्थिक स्थिति: परिश्रम से उचित जगह बनाए रखेंगे. लक्ष्य पाने की कोशिश बनी रहेगी. आर्थिक मामलों में सावधानी बरतेंगे.
रिश्ते: घर का वातावरण साधारण रहेगा. संबंधों में असहजता रह सकती है. परिचय का लाभ लेंगे. चर्चा में गंभीर रहेंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा