वृषभ (Taurus):-
Cards:- Ten of cups
जीवनसाथी के साथ बेहतर समझ जिंदगी में खुशी, सुकून और समृद्धि लाएगी.परिजनों से बुरे बर्ताव के लिए माफ़ी माँग सकते है. कार्य की अधिकता और तनाव के चलते किसी व्यक्ति से मुलाकात उत्साहित कर सकती है.घर में कुछ बदलाव लाने पर विचार कर सकते है.इस संदर्भ में परिजनों और जीवनसाथी से बात कर सकते है.जो लोग काफी समय से आर्थिक तंगी से गुजर रहे है.उन्हें आज कहीं से धन प्राप्त हो सकता है.
घरेलू जानकारियों को अनदेखा न करें.जरूरी कामों को समय न देना और फिजूल के कामों पर वक्त जाया करना घातक सिद्ध हो सकता है.अपने अहम को आगे रखकर घरवालों को जरूरी बातें न बताना मुश्किल में डाल सकता है.कुछ लोगों का व्यवहार थोड़ा शंकित कर सकता है. ऐसे लोगों से थोड़ा सावधान रहें.किसी भी कार्य से सम्बन्धित जानकारी हर किसी के साथ साझा न करें.गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें.परिवार को साथ लेकर चले.
स्वास्थ्य: किसी व्यक्ति से विवाद हाथपाई तक जा सकता है.किसी बड़ी दुर्घटना की संभावना बन रही है.
आर्थिक स्थिति: किसी भी ऐसे कागजात या दस्तावेज को दूसरों के साथ साझा न करें.जो आर्थिक लाभ से संबंधित हो.
रिश्ते: पारिवारिक मामलों में सजग रहें.किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप न होने दें.
दिशा भटनागर