Vrishabh Tarot Rashifal 23 February 2026: ईश्वर पर निष्ठा बढ़ेगी, आर्थिक मामले बेहतर होंगे

Aaj ka Vrishabh (Taurus) Tarot Card Horoscope, 23 February 2026: नए लोगों के साथ किसी नए व्यवसाय की शुरुआत में कुछ परेशानी आ सकती है. धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा.किसी अजनबी के साथ ज्यादा निकटता न बढ़ाए.

Advertisement
taurus horoscope taurus horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 23 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:54 AM IST

वृषभ (Taurus):-
Cards:- The Hanged Man 

किसी सहकर्मी के साथ नई योजना पर कार्य करते समय उसकी कार्यशैली से प्रभावित हो सकते है.सामने वाले की सोच ओर समझ कठिन परिस्थितियों का भी सुगमता जल्द ही दोनों के बीच अच्छा रिश्ता बन सकता है. इस समय पदोन्नति के साथ स्थानांतरण की बातें चल रही सकती हैं.स्थानांतरण की सूचना थोड़ा परेशान कर सकती है.किसी कार्य के पूरा होने पर ईश्वर का आभार व्यक्त कर सकते हैं.

Advertisement

ईश्वर पर निष्ठा और आस्था  बढ़ती जा रही है. कुछ समय कार्यों से दूर रहकर किसी आश्रम में  शांति से समय व्यतीत करेंगे. इस समय किसी से मुलाकात किसी नए व्यवसाय के विचार को जन्म दे सकती है .इस व्यवसाय से संबंधित सभी जानकारी को प्राप्त कर उनका अवलोकन कर सकते हैं.नए लोगों के साथ किसी नए व्यवसाय की शुरुआत में कुछ परेशानी आ सकती है. धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा.किसी अजनबी के साथ ज्यादा निकटता न बढ़ाए.जरूरत से ज्यादा अतिविश्वास किसी पर न करें.

स्वास्थ्य: नींद पूरी न होने से मानसिक अस्वस्थता हो सकती है.अच्छी नींद के लिए प्राणयाम कीजिए.

आर्थिक स्थिति: कानूनी और आर्थिक मामलों में बिना अच्छी समझ के आगे न बढ़े.नुकसान हो सकता है.

रिश्ते: किसी के आने से परिवार में कुछ बदलाव हो सकता है.इससे सभी लोग उत्साहित है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement