वृषभ (Taurus):
Cards: The Devil
मानसिक एकाग्रता और व्याकुलता की कमी महसूस कर सकते है.स्वजनों से मन मुटाव हो सकता है.कोर्ट-कचहरी के कार्यों को सावधानी से करें.किसी अच्छे सलाहकार की मदद ले सकते है.किसी पुराने मित्र के मुलाकात अतीत की कड़वी यादों में ले जा सकती है.इस समय मित्र का सामना नहीं करना चाह सकते है. नकारात्मक लोगों और विचारों से खुद को दूर रखें.
जीवनसाथी के साथ रिश्ते पहले से बेहतर हो सकते है.कार्य क्षेत्र में किसी बड़े अधिकारी के साथ बहस हो सकती है.जिसके चलते कार्य से मन भटक सकता है.इस समय अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास लक्ष्य की तरफ ध्यान केंद्रित करने में सहायक रहेगा.
पुरानी गलतियों से सबक लें.दूसरों पर प्रभाव डालने के लिए अनावश्यक धन खर्च न करें.लोगों की बातों में आकर किसी पर आरोप न लगाएं.पारिवारिक मामलों में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप न होने दें.व्यर्थ किसी के साथ उलझने की कोशिश न करें.
स्वास्थ्य: तनाव से दूर रहने के लिए योगा और ध्यान साधना कर सकते है.खानपान का परहेज रखें.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाएं.पैसों की आवक अच्छी रहेगी.
रिश्ते: जीवनसाथी को खुश रखने के लिए कोई अच्छा सा उपहार ले सकते है.
दिशा भटनागर