वृषभ (Taurus):-
Cards:- The Emperor
जीवनसाथी का साथ और सहयोग मानसिक मजबूती देगा. सरकारी योजनाओं में लाभ मिलने की संभावना बन रही है. इस समय किसी बचत योजना में निवेश करने पर विचार कर सकते हैं. उच्च अधिकारियों के साथ संबंधों को बेहतर बनाएं. किसी पुरानी गलती को याद करके पछतावा हो सकता है. पिता के साथ व्यवसाय में आ रही कमियों पर चर्चा कर सकते हैं. यदि व्यवसाय में किसी व्यक्ति के साथ साझेदारी करने का प्रयास कर रहे हैं. तो पहले सामने वाले के बारे में सभी जानकारियां एकत्र कर लेना चाहिए.
कार्य क्षेत्र में ऐसे लोगों की बातों पर प्रतिक्रिया न दें. जो कार्य में बाधा उत्पन्न करने की कोशिश कर रहे हो. अपने आसपास के वातावरण से सजग रहे. किसी भी व्यक्ति के उकसाने पर क्रोधित न हो. पारिवारिक जिम्मेदारियां को पूरा करते समय मन में किसी भी प्रकार की द्वेषभावना न रखें. विचारों में सकारात्मक लाएं.
स्वास्थ्य: कुछ ऐसी शारीरिक बदलाव अपना सकते हैं. जो रंग रूप को और आकर्षक बनाएंगे.
आर्थिक स्थिति: धन का संचय करने को सीख सकते हैं. इससे भविष्य में धन की बचत करना बखूबी आ जाएगा.
रिश्ते: पुराने लोगों के साथ मिलजोल बढ़ा सकते हैं. अपने आसपास के लोगों को पहचानना सीखे.
दिशा भटनागर