Vrishabh Tarot Rashifal 19 February 2026: खर्चों में संतुलन रखें, आमदनी से अधिक खर्चे कर्जदार बना सकते हैं

Aaj ka Vrishabh (Taurus) Tarot Card Horoscope, 19 February 2026: प्रिय के साथ रिश्ते को आगे बढ़ाने की इस समय कोई इच्छा नहीं रख रहे है. सामने वाले के बातों को कोई संतुष्टि पूर्वक जवाब नहीं देंगे. जिससे प्रिय नाराज हो सकता है.

Advertisement
taurus horoscope taurus horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:54 AM IST

वृषभ (Taurus):-
Cards:- Seven of swords 

गुस्सैल स्वभाव और दूसरों को परेशान करने की आदत किसी बड़ी परेशानी में डाल सकती है. कार्यों को पूरा करने के कारण किसी प्रभावशाली व्यक्ति से विवाद हो सकता है. सामने वाला व्यक्ति नुकसान पहुंचा सकता है. थोड़ा सावधान रहें. किसी कार्य को पूरा करने के लिए कार्य शैली में बदलाव कर सकते है. किसी के कार्यों में हस्तक्षेप करना घातक साबित हो सकती हैं. जिसके चलते किसी कानूनी कार्यवाही में फंस सकते हैं. जो कि मान सम्मान और प्रतिष्ठा के लिए अच्छा नहीं होगा.

Advertisement

धैर्य और स्वयं के साथ इस प्रतिकूल समय को निकल जाने दीजिए. जैसे-जैसे समय को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने का प्रयास करेंगे. आप अपने व्यवहार में काफी बदलाव आता हुआ देख सकेंगे. प्रिय के साथ रिश्ते को आगे बढ़ाने की इस समय कोई इच्छा नहीं रख रहे है. सामने वाले के बातों को कोई संतुष्टि पूर्वक जवाब नहीं देंगे. जिससे प्रिय नाराज हो सकता है. 

स्वास्थ्य: बार-बार आंखों के आगे धुंधलापन छाने के कारण चिकित्सक से परामर्श ले सकते हैं. रक्तचाप बढ़ सकता है. 

आर्थिक स्थिति: अपनी आमदनी और खर्चे में संतुलन बनाए रखें. आमदनी से अधिक खर्च दूसरे से उधार मांगने की स्थिति में ला सकता है. 

रिश्ते: जल्द ही विवाह बंधन में बंध सकते है. मनचाहे जीवनसाथी से मिल सकते है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement