Vrishabh Tarot Rashifal 18 March 2026: वृषभ राशि वाले पुुरानी गलतियों से लें सीख, नए लोगों की मुलाकात से होगा लाभ

Aaj ka Vrishabh (Taurus) Tarot Card Horoscope, 18 March 2026: परिवार में कार्य का तनाव न लाएं. किसी अच्छे चिकित्सक से जीवनसाथी की तबीयत के लिए मिल सकते है. किसी नए कार्य की शुरुआत अच्छी योजना बनाकर करें.

Advertisement
taurus horoscope taurus horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 18 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:54 AM IST

वृषभ (Taurus):-
Cards:- Five of cups

जीवन में व्यवस्थाओं की कमी नज़र आ सकती है. चारों तरह कार्यों को लेकर अराजकता फैली हुई दिख रही है. इस समयअव्यवस्थित तरीके से फैले हुए कार्यों को समेटने का प्रयास कर सकते हैं. जरूरत पड़ने पर कार्य शैली में बदलाव ला सकते है. किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से कार्यों में आवश्यक बदलाव किए जा सकते है. पुरानी बातों और पूर्वाग्रह से दूर होकर आगे बढ़े. गलतियों को न दोहराएं. व्यवसाय में नई तकनीक का उपयोग कर कार्यों को तेज गति से पूरा कर सकते है. सकारात्मक प्रयास गति को तेजी दे सकता है. पूर्व में किए गए कार्य और उनसे संबंधित सभी बातों का अवलोकन करें. परिवार में कार्य का तनाव न लाएं. किसी अच्छे चिकित्सक से जीवनसाथी की तबीयत के लिए मिल सकते है. किसी नए कार्य की शुरुआत अच्छी योजना बनाकर करें. सभी आवश्यक बातों को अच्छे से समझने का प्रयास कर सकेंगे. नए लोगों से मुलाकात अच्छा लाभ दे सकती है. दूसरों के निजी जीवन में हस्तक्षेप न करें. सभी लोगों के साथ रिश्ते अच्छे रखें. 

Advertisement

स्वास्थ्य : सिरदर्द की शिकायत हो सकती हैं. किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह ले सकते हैं. 

आर्थिक स्थिति: धन की आवक सामान्य रहेगी. आमदनी से अधिक खर्च परेशान कर सकते हैं. 

रिश्ते : रिश्तों को समझने का नजरिया बदलना पड़ेगा. व्यवहार में प्रेम और सम्मान लाना जरूरी है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement