वृषभ (Taurus):-
Cards:- Five of wands
किसी सहयोगी का ईर्ष्यालु स्वभाव अन्य लोगों को परेशान कर सकता है. सभी लोग इस बात को लेकर रुष्ट हो सकते हैं. बार-बार किसी व्यक्ति की दखलंदाजी कार्यों को खराब कर सकती है. जिसके चलते मन में सामने वाले को लेकर क्रोध बढ़ सकता है. कार्य क्षेत्र में बढ़ता हुआ तनाव असंतुष्ट कर रहा है. ऐसी स्थिति में नई नौकरी की तलाश करेंगे. किसी उच्च अधिकारी का पक्षपात पूर्ण रवैया सबको असंतुष्ट कर सकता है. इस स्थिति में किसी भी बात का विरोध सभी लोगों की पदोन्नति पर असर डाल सकता है.
कार्य क्षेत्र में पदोन्नति के साथ स्थान परिवर्तन थोड़ी परेशानी बढ़ा सकता है. नए स्थान पर जाकर सामंजस्य स्थापित करने में थोड़ा समय लग सकता है. इस समय विचारों की उद्गीनता बेचैन कर सकती है. भावनाओं को नियंत्रित करें. किसी भी कार्य को सिर्फ भावनाओं के आधार पर पूरा करना हानि पहुंचा सकता है. दिल के साथ दिमाग का मेल कार्यों को सफल बनाएगा. जीवनसाथी के साथ अभद्रता पूर्ण व्यवहार सामने वाले के मन में असंतोष उत्पन्न करेगा. भाषा की गरिमा बनाए रखें. गलत बात का समर्थन न करें.
स्वास्थ्य: बालों का बार-बार झड़ना किसी शारीरिक कमजोरी की तरफ इशारा कर सकता है. चिकित्सक से इस बात पर परामर्श कर सकते है.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक या कानूनी मामले से संबंधित कोई भी फैसला बिना किसी अच्छे सलाहकार की मदद के ना ले. व्यर्थ की फिजूलखर्ची ना करें.
रिश्ते: मित्र के साथ किसी नए स्थान पर घूमने जा सकते हैं. सामने वाला इस जगह थोड़ी संपत्ति खरीदने की इच्छा व्यक्त कर सकता है.
दिशा भटनागर