वृषभ (Taurus):-
Cards:- Eight of wands
प्रेम संबंध:- नया प्रेम संबंध बन सकता है.अतीत से आया व्यक्ति पुनः सम्बन्ध वापस बनाने का प्रयास करेगा.
राशिफल :- नौकरी में परिवर्तन करने का विचार बन सकता है.कुछ नई नौकरियों के लिए साक्षात्कार दे सकते हैं.अचानक से एक से अधिक नौकरियों की प्राप्ति की सूचना प्राप्त हो सकती है.इस बात से मन काफी हर्षित हो सकता है.इस समय सही निर्णय लेकर सही नौकरी का चयन करना चाहिए.संभव हैं, कि कुछ शुभ समाचार छोटे और बड़े रूप में प्राप्त हो सकते हैं.
रुके हुए काम जल्दी शुरू हो सकते हैं.विदेश यात्रा करने का एक अच्छा अवसर मिल सकता है.अपने व्यवहार को संयमित करने का प्रयास करें. स्थिति में आए बदलाव को अनुकूल बनाने की कोशिश कर सकते हैं.वाणी पर नियंत्रण करें.किसी नई भाषा या विषय का अध्ययन कर सकते है.जीवनसाथी के साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों को साझा कर सकते है.
स्वास्थ्य:- अचानक से घबराहट होने लग सकती है.सामने वाले की शंका हृदय संबंधी समस्या को लेकर हो सकती हैं.
आर्थिक स्थिति:- यदि किसी कार्य में अच्छा लाभ नजर नहीं आ रहा हैं.तो उसके विकल्प ढूंढने का प्रयास कर सकते हैं.
रिश्ते:-लोगों को जरूर से ज्यादा समझाने का प्रयास न करें.समझने वाला एक बार ही समझ जाएगा.
दिशा भटनागर