वृष
थ्री ऑफ कप्स
आज का दिन पसंद के लोगों के साथ मनोनुकूल वातावरण में यादगार समय बिताने में सहयोगी है. इच्छित परिणामों से उत्साहित रहेंगे. हर क्षेत्र में बेहतर स्थिति बनाए रखेंगे. प्रतिभा प्रदर्शन से सभी प्रभावित बने रहेंगे. कारोबार में उन्नति का राह पर बढ़त बनाएंगे. सभी का सहयोग बना रहेगा. लक्ष्य पूरे होंगे. संकल्पों को बढ़ाएंगे. प्रिय सूचनाओं की प्राप्ति होगी.
घर वालों साथ सहयोग बनाए रखेगा. प्रभावी प्रदर्शन से सभी पक्ष में रहेंगे. नए तौरतरीकों के विभिन्न विषयों में तेजी बढ़ाएंगे. संपर्क बढ़ाने में आगे रहेंगे. सफलता के लिए हरसंभव प्रयास बनाए रखेंगे. लोगों से किया वादा पूरा करेंगे. साथीगण परस्पर मदद बनाए रखेंगे. पेशेवरता पर बल बढ़ाएंगे. कलात्मकता और प्रशिक्षण को बल मिलेगा.
स्वास्थ्य: जीवन सुखकर रहेगा. सभी विषय अनुकूल रहेंगे. उमंग उत्साह से कार्य करेंगे. स्वास्थ्य सुधार पर रहेगा.
आर्थिक स्थिति: अधिकारियों का सहयोग बना रहेगा. फाइनेंस के मामले पक्ष में बनाए रखेंगे. बैठकें बढ़ाएंगे.
रिश्ते: पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे. दिल के मामलों में उत्साह बढ़ेगां भेंट मुलाकात पर फोकस रहेगा.
अरुणेश कुमार शर्मा