वृष - पेशेवर सभी की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे. प्रशासनिक मामलों में साहस पराक्रम बढ़ेगा. विभिन्न योजनाएं संवरेंगी. लक्ष्य समय पर पूरा करेंगे. आर्थिक एवं वाणि्िज्यक मामलों में करीबी आएगी. पैतृक मामलों में संवार बनी रहेगी. सफलताओं उत्साहित रहेंगे. परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा. जिम्मेदारियों को निभाने में आगे रहेंगे. लाभ और सम्मान को बल मिलेगा. पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. वरिष्ठ सहयोगी होंगे. निजी विषयों में तेजी दिखाएंगे.
नौकरी व्यवसाय- करियर में पदोन्नति के अवसर बनेंगे. कारोबार में तेजी बनाए रहेंगे. विविध उपलब्धि एवं महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे. उद्योग व्यापार उम्मीद के अनुरूप रहेगा. सुविधा संसाधन पर ध्यान देंगे. सबका समर्थन रहेगा.
धन संपत्ति- आर्थिक हितों की रक्षा में आगे होंगे. पेशेवरों पर भरोसा बढ़ेगा. वित्तीय निर्णयों में तेजी आएगी. कार्य पर फोकस रहेगा. चर्चा में स्पष्टता बढ़ाएंगे. लंबित विषयों में हल और अनुकूलन बढ़ा हुआ रहेगा.
प्रेम मैत्री- प्रेम पक्ष में धैर्य दिखाएंगे. साथी की खुशी का ख्याल रखेंग.घर परिवार में सुखद परिणाम बनेंगे. भवन वाहन के प्रयास फलेंगे. अपनों से तालमेल बढ़ेगा. परिजनों से सुख साझा करेंगे. समता संतुलन से आगे बढ़ेंगे. मित्रगण सहायक होंगे. भेंट मुलाकात हितकर रहेगी. रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा.
स्वास्थ्य मनोबल- चर्चाओं में स्पष्टता और तटस्थता रखेंगे. अतिउत्साह में नहीं आएंगे. मनोबल ऊंचा रहेगा. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. संवेदनशीलता बढ़ेगी.
शुभ अंक : 2, 6, 8 और 9
शुभ रंग : कांसे के समान
आज का उपाय : सबका मंगल करने वाले महाबली महावीर हनुमानजी की पूजा वंदना करें. घी सिंदूर का चोला चढ़ाएं. गुड़ चने का प्रसाद बांटें. सहयोग बढ़ाएं.
अरुणेश कुमार शर्मा