आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. कार्य व्यवसाय में दूरदर्शिता बनाए रखेंगे. लाभ प्रतिशत बढ़त पर रहेगा. प्रबंधन के मामले संवरेंगे. कारोबार पर नियंत्रण बढ़ाएंगे. लक्ष्यों को समय पर पूरा करेंगे. आर्थिक एवं वाणिज्य मामलों में करीबी आएगी. पैतृक मामलों में संवार बनी रहेगी. सफलताओं उत्साहित रहेंगे. परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा. जिम्मेदारियों को निभाने में आगे रहेंगे. लाभ और सम्मान को बल मिलेगा. पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. नियमितता बनाए रखेंगे.
नौकरी व्यवसाय- करियर कारोबार में साहस व सहकार बढा हुआ रहेगा. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ सहयोगी होंगे. सुविधा संसाधन बढेंगे. सहकर्मियों का साथ समर्थन बढ़ेगा. चहुंओर अनुकूलन रहेगा.
धन संपत्ति- आर्थिक विषय गति लेंगे. लाभ उम्मीद के अनुरूप रहेगा. पैतृक पक्ष से लाभ होगा. भवन वाहन के प्रयास संवरेंगे. प्रतिस्पर्धा बनाए रखेंगे. महत्वपूर्ण प्रयास पक्ष में बनेंगे.
प्रेम मैत्री- प्रिय के साथ वक्त बिताएंगे. संबंधों में सूझबूझ बनाए रखेंगे. अपनों से तालमेल बढ़ेगा. परिजनों से सुख सौख्य साझा करेंगे. समता समन्वय से आगे बढ़ेंगे. मित्रगण सहायक होंगे. भेंट मुलाकात हितकर रहेगी. रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा. मन के मामले सुखकर बनेंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- तेजी दिखाएंगे. खानपान पर जोर रहेगा. आवेश में न आएं. सहजता आगे बढें. मनोबल ऊंचा रहेगा. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.
आज का उपाय: ज्ञान और गुणों के सागर भक्तशिरोमणि हनुमानजी की पूजा वंदना करें. लाल वस्तुएं दान करें. सहयोग बढ़ाएं.
शुभ अंक : 3, 6 और 9
शुभ रंग : कांसे के समान
अरुणेश कुमार शर्मा