Taurus/Vrishabh rashi, Aaj Ka Rashifal- श्रेष्ठ प्रदर्शन बनाए रखेंगे. उच्च शैक्षिक गतिविधियों में सक्रियता बढ़ेगी. प्रेम संबंध संवरेंगे. भाग्य पर जोर बना रहेगा. बड़े लक्ष्य साधेंगे. लंबी दूरी की यात्रा संभव है. लंबित योजनाएं संवरेंगी. व्यापार में तेजी बनाए रखेंगे. लाभ प्रतिशत अच्छा रहेगा. सभी मामलों में सक्रियता दिखाएंगे. पुण्यार्जन बढ़ेगा. संकोच छोड़ेंगे. बड़प्पन बढ़ेगा. सकारात्मक परिस्थियितों का लाभ उठाएंगे. विभिन्न योजनाओं में गति आएगी. भेंट में सफल होंगे. चहुंओर इच्छित परिणाम बनेंगे. पेशेवरजन बेहतर करेंगे.
धनलाभ- दीर्घकालिक गतिविधियां बल पाएंगी. कारोबारी प्रयासों में सभी का साथ मिलेगा. व्यवस्था पर जोर रखेंगे. प्रयासों में तेजी लाएंगे. अनुशासन को बल मिलेगा. सफलता प्रतिशत संवरेगा. लाभ में वृद्धि होगी. योजनाओं पर फोकस बढ़ाएंगे. आर्थिक पक्ष बेहतर बना रहेगा. करियर कारोबार पर फोकस रखेंगे. अनुकूलता बढ़त पर रहेगी. परंपरागत कार्यों में सक्रियता दिखाएंगे. जीत का भाव बढे़गा. आवश्यक जानकारी जुटाएंगे.
प्रेम मैत्री- मन की बात कह पाएंगे. रिश्तों में ऊर्जा रखेंगे. संबंधो में शुभता रहेगी. निजी प्रयास फलेंगे. प्रियजनों से भेंटवार्ता के अवसर बनेंगे. घर परिवार में अनुकूलता बनी रहेगी. भावनात्मक मामलों में बेहतर रहेंगे. प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी. मित्र संख्या बढ़ेगी.
स्वास्थ्य मनोबल- परस्पर विश्वास को बल मिलेगा. आवश्यक कार्य बनेंगे. सामंजस्य में वृद्धि होगी. सक्रियता बढ़ाएंगे. उत्साह मनोबल से भरे रहेंगे. व्यक्तित्व संवरेगा.
शुभ अंक : 6 7 9
शुभ रंग : समुद्री
आज का उपाय : भगवान श्रीहरि षिष्णु और मां महालक्ष्मी की पूजा वंदना करें. पीली वस्तुओं को दान करें. धर्मस्थल जाएं. बड़प्पन रखें.
अरुणेश कुमार शर्मा