मेष (Aries):-
Cards:- Ten of Pentacles
नए कार्य में आपको काफी मुनाफा हुआ है. आपको आगे बढ़ने के काफी अच्छे अवसर मिल रहे हैं. आपको आपकी पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलने की उम्मीद है. धन की आवक अच्छी रहेगी. भावनाओं में बहकर कार्य न करें. महत्वपूर्ण अवसरों को पहचानकर आपने कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ते जाए. विद्यार्थी वर्ग मन मुताबिक सफलता प्राप्त करेगा. परिवार में सभी खुश और संतुष्ट रहेंगे. शारीरिक समस्या बढ़ सकती है. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना बरतें. नए लोगों पर आँख बंदकर भरोसा न करें.
दिशा भटनागर