Vrishchik Tarot Rashifal 26 March 2026: बड़े बुजुर्ग लोगों का सम्मान करें, उनके साथ समय बिताएं

Aaj ka Vrishchik (Scorpio) Tarot Card Horoscope, 26 March 2026: लोगों की नीयत और स्वभाव देखकर व्यवहार करें. दूसरों पर ज्यादा निर्भरता परेशानी में डाल सकती है. किसी पर गुस्सा करते समय अपशब्दों का प्रयोग न करें. रिश्तों में मधुरता बनाएं. बड़े बुजुर्ग लोगों का सम्मान करें. उनके साथ समय बिताएं.

Advertisement
scorpio horoscope scorpio horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 26 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:12 AM IST

वृश्चिक (Scorpio):-
Cards:- Page of swords

कुछ छोटे छोटे बदलाव जल्द ही आते नजर आएंगे. इन बदलावों के साथ जीवन में सकारात्मकता महसूस कर सकते है. इस समय इन बदलाव के साथ सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास कर सकते है. पूर्व में किसी व्यक्ति के साथ हुए हादसे की याद अचानक से उससे मुलाकात होने से आ सकती है. किसी पुराने मित्र के साथ कुछ विवाद हो सकता है. इस समय गुस्से पर नियंत्रण रखें. अजनबी लोगों से ज्यादा मेल मिलाप न करें. प्रिय को विवाह का प्रस्ताव दे सकते है.

Advertisement

सामने वाले की स्वीकृति जल्द ही प्राप्त होगी. इस बात का विश्वास है. इस समय ज्यादा दयालुता हानि पहुंचा सकती हैं. लोगों की नीयत और स्वभाव देखकर व्यवहार करें. दूसरों पर ज्यादा निर्भरता परेशानी में डाल सकती है. किसी पर गुस्सा करते समय अपशब्दों का प्रयोग न करें. रिश्तों में मधुरता बनाएं. बड़े बुजुर्ग लोगों का सम्मान करें. उनके साथ समय बिताए. 

स्वास्थ्य: बदलते मौसम में सर्दी जुकाम बना हुआ है. बुखार भी आ सकता हैं. लापरवाही न करें. 

आर्थिक स्थिति: कोई बड़ा निवेश परिपक्व हो चुका हैं. जल्द ही उससे मिली राशि खुश कर सकती हैं. 

रिश्ते:अगर कोई नाराज हैं. तो उसकी नाराजगी दूर करने का प्रयास करें. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement