Vrishchik Tarot Rashifal 21 February 2026: समाधान पाएंगे, धन निवेश करेंगे

Aaj ka Vrishchik (Scorpio) Tarot Card Horoscope, 21 February 2026: इसके लिए हिम्मत करना पड़ेगी. हिम्मत से काम लेंगे, तो निश्चय ही जीवन के अंधकार छटेंगे. परिस्थितियों की नकारात्मकता को अपने ऊपर हावी नहीं होने दे.

Advertisement
scorpio horoscope scorpio horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 21 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:12 AM IST

वृश्चिक (Scorpio):-
Cards:- Nine of swords 

किसी करीबी ने आपकी किसी बात को इतना बड़ा कर दिया है. कि इस बात के चलते खुद को असहाय महसूस कर सकते हैं.इस बात के चलते इस बात का डर सता सकता हैं. कि यदि कोई छोटी सी भी गलती की तो उसका परिणाम अत्यंत भयावह होगा.इस कारण मनोदशा नकारात्मक हो सकती हैं.आत्मविश्वास और  धैर्य की कमी चलते इन  परिस्थितियों बाहर निकल पाना अभी मुश्किल लग रहा हैं. इस मनःस्थिति में धैर्य, संयम और सावधानी अति आवश्यक है.इस बात यह भ्रम नहीं होना चाहिए.कि समस्याएं किसी जादूई समाधान से सुलझ जाएंगी.

Advertisement

इसके लिए हिम्मत करना पड़ेगी. हिम्मत से काम लेंगे, तो निश्चय ही जीवन के अंधकार छटेंगे. परिस्थितियों की नकारात्मकता को अपने ऊपर हावी नहीं होने दे.सिर्फ  उद्देश्य प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ता रहना चाहिए.कभी कभी दूसरों की बातों को अनसुना करना तनाव से दूर रखता है.दूसरों के विचारों को खुद पर हावी न होने दें.

स्वास्थ्य: दिनचर्या की अनियमितता नींद को प्रभावित कर सकती है.दिनचर्या को नियमित और खानपान को पौष्टिक बनाएं.

आर्थिक स्थिति: धन निवेश का अच्छा प्रतिफल प्राप्त न होने से व्यवसाय में नुकसान हो सकता है.

रिश्ते: जरूरत से ज्यादा किसी पर दवाब न बनाएं.इससे रिश्ते खराब हो सकते है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement