वृश्चिक (Scorpio):-
Cards:- The Hanged Man
किसी बड़े अधिकारी के साथ कुछ यात्राओं पर जा सकते है. सामने वाला थोड़ा जिद्दी स्वभाव का हो सकता है. जिसके कारण कुछ लोगों के साथ विवाद हो सकता है. इस समय सामने वाले के गुस्से को शांत करने का प्रयास करेंगे. किसी सहयोगी का राजनीति में जाना सुनहरा मौका हो सकता है. राजनीति में जाने की इच्छा लंबे समय से बनी हुई है. किसी के कार्यों में दखलंदाजी न करें. किसी पर अतिविश्वास न करें.
कार्य क्षेत्र में किसी बात का विरोध करते समय परिस्थितियों की अनुकूलता देखें. भावनाओं को अनदेखा न करें. किसी के साथ दुर्व्यवहार न करें. गलती करने पर सामने वाले से माफी मांग सकते है. प्रिय का बदलता व्यवहार उत्साहित कर सकता है. समाज सेवा के कार्यों में रुचि ले सकते है. किसी पुराने मित्र से मुलाकात बचपन की यादों को ताज़ा कर सकती है. पारिवारिक मामलों में बाहरी लोगों की सलाह न लें. कुछ फैसले बिना किसी से सलाह किए बिना न लें. लोगों की बातों को हमेशा अनसुना न करें.
स्वास्थ्य: दांत का दर्द परेशान कर सकता है. चिकित्सक ने सभी दांतों को लेकर चिंता जताई है. मुंह की साफ सफाई का खास ख्याल रखने की कोशिश करेंगे.
आर्थिक स्थिति: किसी योजना में बड़ा धन निवेश करीबी मित्र की सलाह पर कर सकते है. किसी से लिया उधार चुकाएंगे.
रिश्ते:- जीवनसाथी के पुराने मित्रों के साथ मुलाकात उसके जीवन की खट्टी मीठी यादों को ताज़ा कर सकती है.
दिशा भटनागर