वृश्चिक
five of wands
आज का दिन आप के लिए औरों के साथ हेल्दी कंपटीशन को बनाए रखने में सहयोगी है. करीबियों के साथ संबंध बेहतर बनाए रहें. घर में आपसी विश्वास समता की भावना को बल दें. अधिकारियों का सानिध्य बनाए रखें. बड़ों के व्यवहार से निराशा हो सकती है.योजनाएं साझा करने से बचें. कारोबार में उत्साह बनाए रखें. लक्ष्य पाने का प्रयास रखें.
घर में खुशियां बढ़ाने की कोशिश रहेगी. योजनाओ पर अमल बनाए रखेंगे. कामकाजी गतिविधियां तेज करने का प्रयास होगा. तैयारी से कार्य करेंगे. अतिसंवेदनशील मामलों में सरलता बनाए रखें. व्यवस्था के प्रति सजगता रखें. करीबी मदद बनाए रहेंगे. कला प्रदर्शन के अवसर भुनाएंगे. उपलब्धियों को बढ़ावा देंगे. परंपरागत तौरतरीकों को बढ़ावा मिलेगा.
स्वास्थ्य: सेहत के संकेतों को अनदेखा न करें. नियमित स्वास्थ्य जांच कराएंगे. उत्साह और सक्रियता बनाए रखेंगे.
आर्थिक स्थिति: कारोबारी अवसरों का लाभ उठाएं. अनावश्यक चर्चाओं से दूर रहें. औरों के लिए मदद का भाव बढ़ाएं.
रिश्ते: साथ समर्थन बनाए रखेंगे. व्यक्तिगत बातचीत सहज रहेगी. सभी से मिलकर आगे बढ़ें. संबंध मीठे बने रहेंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा