वृश्चिक
क्वीन ऑफ कप्स
आज का दिन अपनी ऊर्जा से सबको प्रभाव में लेने की कोशिश बनाए रखने वाला है. करीबियों पर प्रभाव बनाए रखने में सफल रहेंगे. सभी आपकी मदद को उपलब्ध बने रहेंगे. जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे. तात्कालिक मामलों में सफलता पाएंगे. सक्रियता और लगन से विविध प्रयास बल पाएंगे. सभी से तालमेल रहेगा. फाइनेंस से जुड़े विषयों में सावधान रहेंगे.
निम्न स्तर लोगों से दूरी बनाकर रखेंगे. कारोबार के मामले व्यवस्थित रहेंगे. अनुभव और सीख सलाह का लाभ मिलेगा. कार्यशैली से लोग प्रभावित होंगे. लंबित कार्योंं में सूझबूझ रखेंगे. समयसीमा और प्रबंधन का ख्याल रखेंगे. व्यवस्थाओं को बेहतर बनाएंगे. परिजन विश्वसनीय रहेंगे. धैर्य धर्म से आगे बढ़ते रहेंगे. लक्ष्य पर नजर बनाए रखेंगे.
स्वास्थ्य: सेहतमंद खानपान का ध्यान दें. संवेदनशीलता बनाए रखें. तैयारी के आगे बढ़ें. उचित तौरतरीकों को प्रयोग में लाएं.
आर्थिक स्थिति: प्रतिभा से परिणाम संवारेंगे. विपक्षी अवसर की तलाश में रहेंगे. व्यवस्था में उचित बदलाव का प्रयास रहेगा.
रिश्ते: निजी अनुबंधों में स्पष्टता बढ़ाएंगे. मेल मुलाकात में सहज रहेंगे. परिवार में हर्ष आनंद रहेगा.
अरुणेश कुमार शर्मा