सूझबूझ व सजगता से कार्य करें. विनय विवेक से परिस्थिति अनुकूल बनाए रखेंगे. अपनों से सहयोग मिलेगा. आपसी सहयोग और विश्वास बनाए रखेंगे. नीति नियमों पर फोकस रहेगा. पहल करने से बचें. समय साधारण है. व्यवस्था का उल्लंघन न करें. रुटीन संवारें. सहजता सरलता से आगे बढ़ें. बहस विवाद को टालें. सेहत के प्रति सजग रहें. लोगों पर जल्द भरोसा न करें. सबका मान सम्मान रखें. लाभ का प्रतिशत साधारण रहेगा. परिवार में सहजता रहेगी.
नौकरी व्यवसाय- आर्थिक मामलों में रुटीन बनाए रखें. लेनदेन में असावधानी से बचें. परिणाम पर निंयत्रण कठिन होगा. दबाव की स्थिति रहने की आशंका है. लेनदेन में स्पष्ट रहें.
धन संपत्ति- पेशेवरों से सीख सलाह बनाए रखें. खर्च बढ़ा हुआ रह सकता है. अनुशासन और नियंत्रण बढ़ाएं. आर्थिक पक्ष साधारण रहेगा. जल्दबाजी नहीं दिखाएं. कामकाज में सामान्य रहेंगे.
प्रेम मैत्री- भावनात्मक वार्ता में धैर्य दिखाएं. वार्ता में सजग रहें. रिश्तों में अतिभावुकता में आने से बचें. प्रियजनों की अनदेखी न करें. भावनात्मक पक्ष मजबूत रखेंगे. जरूरी सूचना मिल सकती है. परिवार के लोग सहयोग रखेंगे. परामर्श से कार्य करेंगे. निजी संबंधों को महत्व दें. मित्रगण साथ बनाए रहेंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- वाणी व्यवहार में विनम्रता रखें. क्रोध व आवेश में नहीं आएं. सहजता से कार्य करें. उकसावे से बचें. में स्पष्टता रखें. स्वास्थ्य साधारण रहेगा.
आज का उपाय: भगवान श्रीगणेशजी की पूजा वंदना करें. हरी वस्तुओं का दान करें. सतर्कता बनाए रहें.
शुभ अंक : 5, 8 और 9
शुभ रंग : खाकी
अरुणेश कुमार शर्मा