जरूरी गतिविधियों को लंच तक पूरा कर लेने के प्रयास बनाए रखें. घर परिवार में वक्त बिताना भाएगा. संबंधियों के साथ खुशियां साझा करेंगे. आवश्यक कार्योंें पर फोकस बढ़ाएंगे. मेलजोल की भावना बढ़ेगी. परिचित वर्ग सहयोगी रहेगा. बड़प्पन से काम लें. बड़ों का आदर सम्मान बनाए रखें. हर्ष आनंद रहेगा. अतिथि का आना प्रसन्नता बढ़ाएगा. व्यक्तिगत मामलों में बेहतर प्रदर्शन रहेगा. कामकाज में जल्दबाजी न दिखाएं. अपनों के सुख के लिए प्रयास बढ़ाएं.
नौकरी व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में सकारात्मकता रहेगी. कामकाजी वातावरण अच्छा रहेगा. वरिष्ठों के प्रति समर्पित रहें. लेनदेन में स्पष्टता लाएं. व्यवस्था को बल दें. साहस पराक्रम से इच्छित जगह बनाए रखेंगे.
धन संपत्ति- पेशेवर हितलाभ संवारेंगे. उम्मीदों पर खरे उतरेंगे. प्रयासों में गंभीरता बनाए रखेंगे. लक्ष्यों को पूरा करेंगे. व्यक्तिगत उपलब्धियां बढ़ेंगी. योजनाएं साझा करने से बचेंगे. वित्तीय मामलों में तेज रहेंगे.
प्रेम मैत्री- भावनात्मक गतिविधियों को बल मिलेगा. घर परिवार में मदद की भावना रखेंगे. परिजनों की बात को अनदेखा नहीं करें. सूझबूझ सक्रियता से सभी प्रभावित होंगे. अपनों को भलिभांति समझेंगे. आवश्यक जानकारी प्राप्त हो सकती है. भ्रमण मनोरंजन में रुचि रहेगी. संबंध बेहतर बने रहेंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- अहंकार न दिखाएं. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. नियमित रक्त जांच बनाए रखें. निरंतरता बढ़ाएं. भावुकता से बचेंगे. अनुभवी की सुनेंगे.
आज का उपाय: भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य दें. ओम् सूर्याय नमः आदित्याय नमः भास्कराय नमो नमः का जाप करें. पहल बनाए रखें.
शुभ अंक : 1, 7 और 9
शुभ रंग : लाल
अरुणेश कुमार शर्मा