Dhanu Tarot Rashifal 26 March 2026: गलती का दोहराव न करें, पुराने लोगों और मित्रों के साथ मेलजोल बढ़ाएं

Aaj ka Dhanu (Sagittarius) Tarot Card Horoscope, 26 March 2026: रात के समय वाहन चलते समय सावधान रहें. गलत संगत से दूर रहें. अतीत से आया कोई व्यक्ति जीवन में तनाव बढ़ा सकता है. जिसके चलते गुस्सा और चिड़चिड़ाहट बढ़ सकती है.

Advertisement
sagittarius horoscope sagittarius horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 26 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:16 AM IST

धनु (Sagittarius):-
Cards:- Strength

परिवार के साथ मजबूती से खड़े रहें. चाहे कैसी भी परिस्थिति हो. खुद को मजबूत और आत्मविश्वासी बनाए. लोगों की बातों में आकर कोई भी कार्य न करें. पहले सोचे समझे और फिर आगे बढ़ें. किसी नए व्यक्ति के साथ निजी बातें साझा न करें. अजनबी लोगों के साथ मेलजोल सीमित रखें. अपने निर्णय स्वयं लें. सहयोगियों के साथ किसी नई परियोजना को लेकर विचार विमर्श कर सकते है. पुराने कार्यों को पूरा करें. कार्यों को अधूरा न छोड़े. परिवार के साथ समय बिताएं. उच्च अधिकारी के साथ रिश्ते पहले से बेहतर बनाने की कोशिश कर सकते है.

Advertisement

रात के समय वाहन चलते समय सावधान रहें. गलत संगत से दूर रहें. अतीत से आया कोई व्यक्ति जीवन में तनाव बढ़ा सकता है. जिसके चलते गुस्सा और चिड़चिड़ाहट बढ़ सकती है. सामने वाले की हरकतों को नजरअंदाज करें. बार बार किसी गलती का दोहराव न करें. पुराने लोगों और मित्रों के साथ मेलजोल बनाए रखें. कुछ नए लोगों के साथ रिश्ते बेहतर बना सकते है. प्रिय के साथ कुछ अनबन हो सकती है. 

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें. सही समय पर चिकित्सीय सलाह जरूर लें. 

आर्थिक स्थिति: रुका हुआ पैसा वापस मिलने से राहत मिल सकती है. 

रिश्ते:संतान से कुछ विवाद होने से जीवनसाथी से बहस हो सकती है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement