धनु (Sagittarius):-
Cards:- Judgement
जीवनसाथी को महत्वपूर्ण परियोजना में उच्च पद की प्राप्ति की खुशी परिवार के साथ मनाएंगे. किसी मित्र की बिगड़ती सेहत की चिंता हो सकती है. इस समय व्यवसाय में किसी नई योजना को शुरू करने का प्रयास कर सकते है. जल्द ही इस योजना में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे. इस बात को लेकर निश्चिंत हैं. साझेदारी में चल रहे व्यवसाय में किसी बड़े निवेश से पूर्व साझेदार से बातचीत अवश्य करें. संतान की उच्च शिक्षा के लिए अच्छी संस्थानों का चयन कर सकते हैं. नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिलेगा. राजनीति में थोड़ी समझदारी दिखाते हुए आगे बढ़ाने की आवश्यकता महसूस करेंगे. इस समय कुछ लोग बढ़ती साख के चलते फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं. सामने वाले की मंशा को समझने का प्रयास करें. इस समय कार्यों में लापरवाही बड़ी मुसीबत में फंसा सकती है. कार्य पर ध्यान केंद्रित रखें. अन्यथा उच्च अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ेगी. पारिवारिक मामले में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह करने से बचिए.
स्वास्थ्य: कान में दर्द बढ़ता जा सकता है. जिसके कारण सुनाई देना मुश्किल हो सकता है.
आर्थिक स्थिति: बड़े निवेश में पहले सभी जानकारियों को जरूर प्राप्त करें.
रिश्ते: बड़े भाई के विवाह की तैयारियां शुरू होने से परिवार में उत्साह बना हुआ है.
दिशा भटनागर