धनु (Sagittarius):-
Cards:- Two of cups
किसी के प्रेम में इतना अंधविश्वासी न हो जाएं. कि सही गलत की पहचान ही न करें.खुद की आँखों पर बंधी अंधविश्वास की पट्टी को खोलकर सही स्थिति को समझे.इस स्थिति में स्वयं का महत्व को कम न होने दें.अन्यथा आत्मविश्वास में कमी होती महसूस करेंगे.हर बात को समझकर भी अनभिज्ञ बने रहना बेहतर नहीं रहेगा.पूर्व में कई बार रिश्तों में विश्वासघात सहते आये है.जिसके चलते लोगों से विश्वास और प्रेम की उम्मीद नहीं करते है. ऐसी स्थिति में किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. जो इस सोच में बदलाव ले आए.
संभव है,कि सामने वाले से प्रेम का इजहार कर सकते है.सामने वाले की भावनाओं को समझे. किसी भी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है.चाहे वह व्यावसायिक क्षेत्र में हो या व्यक्तिगतजीवन में. जीवन में रिश्तों में प्रेम,विश्वास और पारदर्शिता होना आवश्यक है.किसी नई नौकरी की प्राप्ति भी हो सकती है.विवाह के लिए परिजनों का दवाब बढ़ सकता है.कार्य क्षेत्र में यदि एक साथ बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करना आसान नहीं दिख रहा हो.तो छोटे छोटे लक्ष्य बनाकर आगे बढ़े.सफलता अवश्य मिलेगी.
स्वास्थ्य : स्वास्थ्य ठीक रह सकता है.किसी पुराने रोग से मुक्ति मिल सकती है.
अर्थिक स्थिति : आर्थिक स्थिति अच्छी रह सकती है. उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है.
रिश्ते : प्रेम संबंध में पहले से ज्यादा मजबूती आ सकती है.परिजनों के साथ किसी धार्मिक पूजा पाठ का आयोजन करने की योजना बना सकते है.
दिशा भटनागर