Dhanu Tarot Rashifal 19 February 2026: ईश्वर पर विश्वास करके आगे बढ़ें, रुके काम जरूर बनेंगे

Aaj ka Dhanu (Sagittarius) Tarot Card Horoscope, 19 February 2026: कई बार जीवन में बिना जोखिम उठाएं अच्छे प्रतिफल प्राप्त करना मुश्किल होता है. ऐसी स्थिति में अपने ईश्वर पर विश्वास करके आगे बढ़ना चाहिए. 

Advertisement
sagittarius horoscope sagittarius horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:16 AM IST

धनु (Sagittarius):-
Cards:-The Fool 

उन्मुक्त विचारों और उत्साहित सोच कार्यों को नवीन ढंग से पूरा करने की प्रेरणा दे सकती है. इस समय अच्छे अवसरों को प्राप्त करने के लिए किसी भी तरह का जोखिम उठाने में संकोच नहीं करते हैं. इस बात पर विश्वास करते हैं, कि अच्छे कार्य बिना जोखिम के प्राप्त नहीं हो सकते हैं. कार्य क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने का प्रयास कर सकते हैं. ज्यादा उत्साहित स्वभाव कार्यों को बिगड़ सकता है. अपनी सोच विचार और भावनाओं पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें.

Advertisement

दुविधा होने की स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अच्छे परिणाम लेकर आ सकती है. किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. इस व्यक्ति की सोच समझ और आकर्षक व्यक्तित्व से प्रभावित हो सकते है. इस समय दोनों किसी योजना पर साथ कार्य कर सकते है. संभव हैं, कि सामने वाला इस योजना में कुछ फेर बढ़ा अपने अनुरूप करें. इस बात को बिना गुस्से या चिढ़ को स्वीकार करना चाहिए.

अतीत में रिश्तों को लेकर काफी धोखा खा चुके हैं. किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है. इस रिश्ते में सामने वाली की व्यवहार कुशलता से आपके डर को कम कर सकती है. कई बार जीवन में बिना जोखिम उठाएं अच्छे प्रतिफल प्राप्त करना मुश्किल होता है. ऐसी स्थिति में अपने ईश्वर पर विश्वास करके आगे बढ़ना चाहिए. 

Advertisement

स्वास्थ्य: कार्य की अधिकता और मानसिक तनाव के चलते काफी थकान अनुभव कर सकते हैं. इससे नींद भी प्रभावित हो सकती है. 

आर्थिक स्थिति: जोखिमपूर्ण कार्यों में आर्थिक लाभ काफी होता है. इसके चलते जल्द ही अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है. 

रिश्ते: परिवार के बुजुर्गों के साथ किसी तीर्थ स्थल की यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं. सभी के साथ काफी लंबे समय बाद समय व्यतीत करेंगे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement