धनु (Sagittarius):-
Cards:- Five of cups
किसी नई कार्य योजना पर सहयोगियों का ठंडी प्रतिक्रिया चिढ़ा सकता है. इस समय इस योजना की सफलता सबके लिए नए अवसर ला सकती है. इस बात के चलते अपने मातहतों से नाखुश हो सकते हैं. काम के सिलसिले में यात्रा करने की योजना को थोड़े समय के लिए स्थगित करना पड़ सकता है. इस समय कुछ लोगों से जान पहचान फायदेमंद साबित हो सकती है. कल्पनाओं के पीछे ना दौड़े. यथार्थवादी बने. कुछ वक्त मित्रों के साथ गुजार सकते हैं. प्रिय को नजरंदाज करते रहना सामने वाले को दु:खी कर सकता है. यदि रिश्ते में कोई गलतफहमी उत्पन्न हो रही है. तो कोशिश करें, समय रहते सुलझा लिया जाए. अजनबी लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें. पुराने रिश्तों को सुधारने की पहल कर सकते है. इस समय उच्च अधिकारी का किसी के साथ पक्षपात पूर्ण रवैया सबको सकते में डाल सकता है. कार्य क्षेत्र के वरिष्ठ व्यक्ति को उच्च अधिकारी से बात करने का अनुरोध कर सकते है. परिवार में संपत्ति को लेकर चल रहा मामला विवाद की वजह बन सकता है.
स्वास्थ्य: आंखों में लालिमा होने की परेशानी हो सकती है. घरेलू उपचार न करें. चिकित्सक से परामर्श करना बेहतर रहेगा.
आर्थिक स्थिति: शेयर बाजार में बिना जानकारी के पैसा निवेश करना नुकसान करा सकता है. किसी अनुभवी की सलाह ले सकते हैं.
रिश्ते: जीवनसाथी के साथ किसी बात को छुपाकर रखना कलह की वजह बन सकता है.
दिशा भटनागर