धनु
The fool
आप का आत्मविश्वास और खिलंदड़पन औरों को अत्यधिक प्रभावित करेगा. आज का दिन हर मामले में बेहिचक आगे बढ़ने में सहयोगी है. महत्वपूर्ण कार्यों में नए अंदाज से चार चांद लगाएंगे. करीबियों व अनुभवियों की सलाह का सम्मान बनाए रखेंगे. कार्यक्षेत्र में उच्च परिणाम बनेंगे. भावनात्मक विषयों मे सुधार आएगा. आकर्षक प्रस्ताव पाएंगे.
श्रेष्ठ लोगों का सहयोग समर्थन प्राप्त होगा. शुभ सूचनाओं में वृद्धि बनी रहेगी. अवसरों को पहचानने में आगे रहेंगे. नए ढंग से कार्य करने पर जोर होगा. सभी क्षेत्रो में साहस और पराक्रम दिखाएंगे. तेजी से आगे बढ़ने का प्रयास रहेगा. संबंध मधुर बनाए रखेंगे. पद प्रतिष्ठा और प्रभाव को बल मिलेगा. विभिन्न मामले पक्ष में बनेंगे.
स्वास्थ्य: सक्रियता बढ़ाए रहेंगे. शारीरिक अवरोध दूर होंगे. व्यक्तित्व प्रभावशाली होगा. सुबह जल्दी उठें.
आर्थिक स्थिति: फाइनेंस बेहतर बना रहेगा. इनकम के एक से अधिक स्त्रोत बने रहेंगे. बड़ी रिस्क न लें.
रिश्ते: व्यक्तिगत संबंधों को निभाने में आगे रहेंगे. सबसे सामंजस्य से बढ़ाएंगे. लोकप्रियता बढ़ेगी.
अरुणेश कुमार शर्मा