धनु - सत्ता के प्रबंधन में मजबूती बनाए रहेंगे. लगन से जगह बनाएंगे. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे. बड़प्पन से काम लेंगे. लेनदेन पर ध्यान दें. कला कौशल के कार्याें में गति बढ़ाएंगे. पेशेवर मामले संवार पाएंगे. सीख सलाह पर ध्यान देंगे. खर्च की अधिकता बनी रह सकती है. जिद में न आएं. अफवाह से बचें. सतर्कता और सजगता से आगे बढ़ेंगे. विविध प्रयासों में सहजता बनाए रखेंगे. नौकरीपेशा अपेक्षित प्रदर्शन बनाए रहेंगे. कामकाज में सक्रियता लाएंगे.
नौकरी व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में लाभ प्रतिशत पूर्ववत् बना रहेगा. अनुभवियों की बात पर ध्यान दें. समय पर कार्य करें. व्यवस्था पर भरोसा रखें. जिद में न आएं. सेवाक्षेत्र के प्रयास अधिक प्रभावी बनेंगे. करियर व्यापार पूर्ववत् रहेगा.
धन संपत्ति- बैंकिंग प्रकरण उचित दिशा में आगे बढ़ेंगे. लोन के मामलों में रुचि रह सकती है. कार्यविस्तार की सोच होगी. व्यवस्था पर फोकस बनाए रखें. योजना के अनुरूप आगे बढ़ें. खर्च निवेश पर बढ़ा हुआ रह सकता है. स्मार्ट डिले की नीति अपनाएं.
प्रेम मैत्री- परिजनों की बातों को अनसुना न करें. करीबियों का सम्मान करेंगे. प्रियजन की बातों पर ध्यान दें. मन के मामलों में भावनाओं पर नियंत्रण रखें. वादविवाद में नहीं पड़ें. विनम्रता बढ़ाएं. निजी संबंध सामान्य रहेंगे. संकोच बढ़ेगा. मन के मामले व रिश्ते रुटीन बने रहेंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- स्वयं पर ध्यान दें. खानपान में सात्विकता बनाए रखें. व्यवस्था संवार पाएगी. चर्चा मंे सजग बने रहंे. स्वास्थ्य असहज रह सकता है.
शुभ रंग: भगवा
शुभ अंक: 2 3 और 9
आज का उपाय: मात्स्वरूप देवी मां स्कंदमाता की पूजा करें. व्रत संकल्प बनाए रखें. नियमितता बनाए रखें.
aajtak.in