धनु - जरूरी कार्यों को समय से पूरा करने का प्रयास बनाए रखें. सहकारिता के विषयों पर जोर रहेगा. वाणिज्यिक कार्य व्यवसाय में गति बनी रहेगी. संपर्क संवाद में पहल बनाए रखेंगे. जानकारी व अपना पक्ष प्रभावी ढंग से रख पाएंगे. साहस पराक्रम पर बल बना रहेगा. सामाजिक गतिविधियों से जुड़ेंगे. बंधु बांधवों के सहयोग से उत्साहित रहेंगे. अधिकतर क्षेत्रों में अनुकूलन रहेगा. वाणिज्यिक प्रयासों में बेहतर रहेंगे. निसंकोच कार्य करते रहेंगे. संबंधियों से करीबी रहेगी.
नौकरी व्यवसाय- कार्यगति सहज बनी रहेगी. करियर व्यापार में तेजी दिखाएंगे. प्रतिभा प्रदर्शन के अवसर बढ़ेंगे. परंपरागत व्यवसाय में सक्रियता आएगी. कार्य क्षेत्र में रुटीन संवारेंगे. सहकार का भाव बढ़ाएं.
धन संपत्ति- आर्थिक वाणिज्य मामलों में सफलता पाएंगे. उन्नति के प्रयास बेहतर बनेंगे. प्रतिभा और मेलजोल से उचित परिणाम पाएंगे. यात्रा संभव है. कामकाजी योजनाएं गति लेंगी. करीबी सहयोगी होंगे.
प्रेम मैत्री- प्रेम संबंधों में सहजता रहेगी. स्नेह और विश्वास को बढ़ावा मिलेगा. संपर्क एवं संचार से रिश्तों को सुधारेंगे. भेंटवार्ता में विनम्र रहेंगे. आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे. घर परिवार में हर्ष आनंद रहेगा. मेलजोल में आगे बने रहेंगे. मन की बात सहजता से कहेंगे. अपनों के साथ समय बिताएंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- सजगता से आगे बढेंगे. सहकारिता व संसाधनों पर जोर रहेगा. धैर्य और मनोबल उूंचा रखंेगे. स्वास्थ्य संकेतों पर ध्यान देंगे.
शुभ अंक: 1, 3 और 9
शुभ रंग: हल्दी के समान
आज का उपाय: भगवान श्रीहरि विष्णु और महामाया देवी लक्ष्मीजी की पूजा वंदना करें. ओम् नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जाप करें. मेलजोल बढ़ाएं.
aajtak.in