तय योजना के अनुसार आगे बढ़ें. अन्य की अपेक्षाओं के दबाव में न आएं. लक्ष्य पूरा करने पर जोर देंगे. कार्य व्यापार में साधारण स्थिति रहेेगी. खानपान पर ध्यान देंगे. तार्किकता और मेहनत से विभिन्न कार्य साधेंगे. लेनदेन में सावधानी बढ़ाएंगे. निवेश एवं बजट पर नियंत्रण रखेंगे. भ्रम व बहकावे में न आएं. श्रमशील बने रहेंगे. उधार के लेनदेन से बचें. बदलाव से अधिक प्रभावित न हों. विविध पेशेवर प्रयास पूर्ववत् रहेंगे. सूझबूझ और नियम बनाए रखें. अधिकारियों की बात सुनें.
नौकरी व्यवसाय- कामकाजी तैयारी और सावधानी बढ़ाए रहें. विभिन्न प्रयास सामान्य बने रहेंगे. सेवा व्यवसाय में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. अवरोधों को धैर्य से दूर करेंगे. समकक्षों का सहयोग रहेगा.
धन संपत्ति- वाणिज्यिक लक्ष्य प्रभावित रह सकते हैं. सामंजस्य से कार्यगति बेहतर बनाए रहेंगे. व्यवस्था मजबूत रखेंगे. योजनानुसार कार्य करें. आर्थिक विषयों में सजगता रखेंगे.
प्रेम मैत्री- रिश्तों में सहजता बनी रहेगी. चर्चा संवाद बनाए रखेंगे. अतार्किक प्रतिक्रिया से बचें. आवश्यक सूचना मिलना संभव है. व्यक्तिगत प्रयासों में बेहतर रहें. भावनात्मक रिश्तों में धैर्य बढ़ाएं. सबके प्रति सहयोग का भाव बनाए रखें. जरूरी बात कहने में संकोच बना रहेगा. निजी मामलों में स्पष्टता बढाएं.
स्वास्थ्य मनोबल-योग व्यायाम बनाए रखें. मनोबल उत्साह रखेंगे. निरंतरता व परिश्रम पर जोर देंगे. स्वास्थ्य संवारें. रुटीन संवारें. जिम्मेदारियां निभाएं.
आज का उपाय: भगवान दिनकर सूर्यदेव की पूजा वंदना करें. सूखे फल मेवे और मिश्री का प्रसाद बांटें. ओम् आदित्याय नमः का जाप करें. सावधान रहें.
शुभ अंक : 1, 2, 3 और 8
शुभ रंग : ऐप्पल रेड
अरुणेश कुमार शर्मा